{"_id":"6153e4908ebc3e04cf0723de","slug":"bihar-panchayat-chunav-phase-2-all-updates-gaya-samastipur-muzaffarpur-bhojpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग खत्म, 55.02 फीसदी हुआ कुल मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग खत्म, 55.02 फीसदी हुआ कुल मतदान
Wed, 29 Sep 2021 09:29 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 29 Sep 2021 09:29 AM IST
सार
बिहार में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग खत्म हो गई। इस चरण में 34 जिलों के 48 प्रखंडों के 676 पंचायतों में वोटिंग हुई। इनमें 23,161 पदों के लिए 76279 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन
बिहार पंचायत चुनाव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग खत्म हो गई। दूसरे चरण में 34 जिलों के 48 प्रखंडों के 676 पंचायतों में मतदान का दौर चला। इनमें 23,161 पदों के लिए 76279 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, दूसरे दौर के संपन्न होने तक 55.02 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। कई जिलों में नक्सल प्रभावित प्रखंडों में मतदान की अवधि दो घंटे कम कर दी गई थी।
विज्ञापन
बक्सर में पीठासीन अधिकारी पर केस दर्ज, अररिया में भी बवाल
बक्सर के राजपुर क्षेत्र के बूथ पर तैनात पीठासीन पदाधिकारी पर गड़बड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और उन्हें तत्काल हटाकर दूसरे पदाधिकारी को तैनात किया गया। जबकि अररिया के एक बूथ पर तैनात मतदानकर्मी पर पंच-सरपंच के मतपत्र खो देने के कारण कानूनी और विभागीय कार्रवाई किया जाएगा।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर और भोजपुर में हंगामा
मुजफ्फरपुर में बूथ संख्या 325 पर वोटरों को लुभाने का प्रयास किया गया। इसे देखते ही दूसरे उम्मीदवार के समर्थकों ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। सुरक्षकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया।वहीं, भोजपुर के राजकीय मध्य विद्यालय तिलाठ बूथ संख्या 112,114 पर दो मुखिया प्रत्याशी एक दूसरे पर आरोप लगाकर आपस में ही भिड़ गए। दोनों प्रत्याशियों के समर्थक जमकर हंगामा करने लगे। इस कारण मतदान करीब आधा घंटा तक बाधित रहा।
विज्ञापन
जितिया व्रत के बावजूद महिलाएं पहुचीं मतदान केंद्र पर
जितिया व्रत के बावजूद महिलाएं सुबह से ही मतदान केंद्र पर पहुंचीं। वे सुबह छह बजे से ही पहुंचने लगीं और लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करती दिखाई दीं। सभी में मतदान करने के लिए उत्साह रहा।