फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Panchayat Chunav fifth Phase counting result zila parishad mukhiya sarpanch

बिहार पंचायत चुनाव: पांचवें चरण की मतगणना जारी, कई सीटों पर परिणाम घोषित

Tue, 26 Oct 2021 12:07 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना  Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Tue, 26 Oct 2021 12:07 PM IST
सार

38 जिलों के 58 प्रखंडों में काउंटिंग सुबह आठ बजे से चल रही है। कई सीटों के नतीजे भी घोषित होने लगे हैं। मुखिया और सरपंच के 845 पद, जिला परिषद सदस्य के 124 पद, पंचायत समिति सदस्य के 1171, ग्राम पंचायत सदस्य और ग्राम कचहरी पंच के 11553 पद का रिजल्ट जारी होना है।

विज्ञापन
Bihar Panchayat Chunav fifth Phase counting result zila parishad mukhiya sarpanch
बिहार पंचायत चुनाव परिणाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार पंचायत चुनाव के पांचवें चरण की मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। कई सीटों के परिणाम भी आने लगे हैं। बक्सर के केसठ प्रखंड की रामपुर पंचायत से निवर्तमान मुखिया अनामिका पांडेय ने जीत हासिल कर ली है। वहीं, भोजपुर की ठकुरी पंचायत से मोनिका देवी मुखिया पद का चुनाव जीत गई हैं।मतगणना केंद्रों पर  प्रत्याशी और समर्थकों की भारी भीड़ है।

विज्ञापन


इधर मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं चुनाव आयोग से प्राप्त पास वालों को ही केंद्रों के अंदर जाने की अनुमति है।  मुखिया और सरपंच के 845 पद, जिला परिषद सदस्य के 124 पद, पंचायत समिति सदस्य के 1171, ग्राम पंचायत सदस्य और ग्राम कचहरी पंच के 11553 पद का रिजल्ट जारी होना है। 
विज्ञापन


शुरूआती जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में सुबह छह बजे से ही प्रत्याशी और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी जिसके बाद पुलिस जवानों को लाठीचार्ज करना पड़ा। वहीं, बिहियां प्रखंड में BDO ने मतदानकर्मी से दुर्व्यव्हार करने की घटना के बाद फिलहाल मतगणना शुरू नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत चुनाव अपडेट्स

  •  बक्सर में दो प्रखंडों की 16 पंचायतों में मतगणना चल रही है. इसमें सबसे पहले केसठ प्रखंड की 3 पंचायतों की मतगणना शुरू की गई है।
  •  पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) के मतगणना केंद्र डायट में मतगणना का काम सुबह से जारी है। 5339 प्रत्याशियो के भाग्य का फैसला होना है। 
  • खगड़िया जिले के सदर प्रखंड में सातवें चरण में 12 पंचायतों में होने वाले मतदान को लेकर नामांकन के अंतिम दिन कुल 254 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया
  •  मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड में 11 वें चरण में होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन करने का आज पहला दिन है। पहले दिन जिला परिषद, मुखिया, सरपंच पद के लिए कई प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। रतवारा-बिंदवारा पश्चिमी से मुखिया पद के प्रत्याशी अब्बु बकर ने पर्चा भरा। 


38 जिलों के 58 प्रखंडों में हुई थी वोटिंग
बता दें कि पांचवें चरण का मतदान रविवार को संपन्न हुआ था। 38 जिलों के 58 प्रखंडों में मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस चरण के तहत मुखिया और सरपंच पद की 845 सीटों और जिला परिषद सदस्य की 124 सीटों के लिए वोट डाले गए। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, 60.79% वोटिंग हुई. महिलाओं ने 59.54% और पुरुषों ने 62.04% मतदान किया। वहीं, सबसे अधिक पूर्वी चंपारण में 82% मतदान हुआ था, जबकि सबसे कम मुंगेर में 49.07% वोट डाले गए थे। मतदान से पहले और उस दौरान बाधा पहुंचाने के आरोप में अलग-अलग क्षेत्रों से 276 लोगों को गिरफ्तार किया गया था और 48 वाहन जब्त भी किए गए थे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed