{"_id":"614d39398ebc3e02641ada06","slug":"bihar-panchayat-chunav-2021-10-districts-voting-start-voters-in-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Panchayat Election 2021 Live: पहले चरण का मतदान जारी, 10 जिलों के 12 प्रखंडों में डाले जा रहे वोट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Panchayat Election 2021 Live: पहले चरण का मतदान जारी, 10 जिलों के 12 प्रखंडों में डाले जा रहे वोट
Fri, 24 Sep 2021 08:17 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Fri, 24 Sep 2021 08:17 AM IST
सार
राज्य निर्वाचन आयोग ने पहले चरण के मतदान को लेकर सभी जिलों में बुधवार को ही तैयारियां को अंतिम रूप दे दिया। सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की बायोमैट्रिक जांच की जाएगी।
विज्ञापन
मतदाताओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में पंचायत चुनाव का पहले चरण का मतदान जारी है। पहले चरण में राज्य के 10 जिलों के 12 प्रखंडों में वोट डाले जा रहे हैं। मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान के साथ ही जिला प्रशासन मतगणना की तैयारी में भी जुट गया है। राज्य निर्वाचन आयोग और पंचायती राज विभाग तैयारी की निगरानी कर रहा है। बताया गया है कि मतगणना अनुमंडल स्तर पर होगी।
विज्ञापन
हालांकि, कई जिले में जिलास्तर पर एक ही जगह मतगणना की व्यवस्था की गई है। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी होगा। बता दें कि चुनाव संपन्न होने के एक दिन बाद मतगणना होगी। पहले चरण का चुनाव समाप्त होने के बाद 26 सितंबर को मतों की गिनती होगी।
विज्ञापन
पहला चरण
मतदान केंद्र- 2119
मतदान केंद्र भवन- 1609
पहले चरण में 10 जिलों के इन प्रखंडों में हो रही वोटिंग
पहले चरण में रोहतास जिले के दावथ व संझौली प्रखंड, कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड, गया जिले के बेलागंज व खिजरसराय प्रखंड, नवादा के गोविंदपुर प्रखंड, औरंगाबाद के औरंगाबाद प्रखंड, जहानाबाद के काको प्रखंड, अरवल के सोनभद्र-बंशी-सूर्यपुर प्रखंड, मुंगेर के तारापुर प्रखंड, जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड एवं बांका के धोरैया प्रखंड में चुनाव होगा।
विज्ञापन
छह पदों के लिए होगा चुनाव
पंचायत चुनाव के तहत पहले चरण के माध्यम से छह पदों के लिए मतदान हो रहा है। इन पदों में मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, पंच एवं सरपंच के पद शामिल हैं। इन सभी पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।