{"_id":"64b8b3c611dc9f43f80c4ad3","slug":"bihar-overbridge-collapse-risk-at-boodhi-gandak-river-in-khagaria-before-proper-inauguration-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : उद्घाटन से पहले ढह रहा पुल; दो मीटर तक सरिया झांक रहा, सीमेंट-बालू बूढ़ी गंडक में गिर रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : उद्घाटन से पहले ढह रहा पुल; दो मीटर तक सरिया झांक रहा, सीमेंट-बालू बूढ़ी गंडक में गिर रही
Thu, 20 Jul 2023 09:40 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 20 Jul 2023 09:40 AM IST
सार
Bihar overbridge collapse : बिहार में एक और पुल गिरने की कगार पर है। यह पुल पाये से नहीं गिरेगा। इसकी सड़क टूट रही और मलबा गंडक नदी में गिर रहा है। यह पुल भी उद्घाटन से पहले ही इस हालत में है।
विज्ञापन
बूढ़ी गंडक नदी पर बना नया फोरलेन पुल बीच से धंसने लगा है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यह तस्वीर बिहार के विकास की कहानी बयां कर रही है। अगुवानी-गंगा पुल बहने के बाद कई सवाल उठे। बिहार सरकार ने जांच के आदेश भी दिए लेकिन शुक्रवार सुबह ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने एक ओर पुल की पोल खोल कर रख दी। खगड़िया में बूढ़ी गंडक नदी पर बना नया फोरलेन पुल की सड़क बीच से धंसने लगा है। बीच पुल पर सड़क में गड्ढा हो गया। हालत ऐसी हो गई कि सरिया तक दिखने लगा। गिट्टी और अन्य साम्रगी नदी में गिरने लगा है। इस कारण इसकी गुणवत्ता और निर्माण कंपनी पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। इतना ही पुल की हालत ऐसी होने के बावजूद प्रशासन ने अब तक वाहनों की आवाजाही रोक नहीं लगाई है।
विज्ञापन
लगातार बढ़ता जा रहा पुल में दबाव
स्थानीय लोगों की कहना है कि पुल में दरार लगातार बढ़ता जा रहा है। कोई अधिकारी अभी तक नहीं पहुंचे हैं। यह पुल लॉयड स्ट्रक्चर कंपनी द्वारा बनाया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि पुल बनाते वक्त ही लापरवाही बरती गई। पैसे बचाने के लिए गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा गया। इसलिए निर्माण पूरा होने के लिए कुछ माह बाद ही पुल धंसने लगा। लोगों का कहना है कि इसके समानांतर दूसरा पुल जो कि 1962 में बनाया गया। वह अभी भी सलामत है। उसका मरम्मत कार्य चल रहा है। बता दें कि यह NH 31 पर बेगूसराय समेत पटना जिला से जोड़ता है। पुल का अभी उद्घाटन भी नहीं हुआ और स्थिति ऐसी हो गई।
विज्ञापन
प्रशासन ने कहा- दोषियों पर होगी कार्रवाई
इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद मामले का जायजा लेना उप विकास आयुक्त संतोष कुमार के साथ सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग घटनस्थल पर पहुंचे। जिसके बाद टूटे हुए पुल के हिस्से को घेर दिया गया। उन्होंने लोगों को हिदायत दी की इस जगह से दूर हट जाएं। उप विकास आयुक्त संतोष कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और दोषियों के ऊपर कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन