{"_id":"62c68b64ace40202b34d82f5","slug":"bihar-on-girlfriend-s-wedding-lover-tried-to-fill-the-vermilion-people-beat-him-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: कल मेरी शादी है, तुम आना और मेरी मांग भर देना...प्रेमी आया, लेकिन लोगों ने जमकर कर दी धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: कल मेरी शादी है, तुम आना और मेरी मांग भर देना...प्रेमी आया, लेकिन लोगों ने जमकर कर दी धुनाई
Thu, 07 Jul 2022 12:59 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:59 PM IST
सार
मामला, हरनौत थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव का है। यहां के रहने वाले मुकेश कुमार की प्रेमिका की शादी मंगलवार को थी। शादी के दिन मुकेश सीधे मंडप में पहुंच गया। वरमाला की रस्म होने ही जा रही थी कि वह स्टेज पर चढ़ा और लड़की की मांग में सिंदूर भर दिया।
विज्ञापन
लड़के ने शादी के बीच प्रेमिका की मांग में भरा सिंदूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के नालंदा के एक गांव में प्रेमी और प्रेमिका की मोहब्बत परवान चढ़ी। जीने-मरने की कसमें खाई गईं। वादा सात जन्मों का था, लेकिन बात घर वालों को पता चल गई। इसके बाद लड़की की शादी तय हो गई। लड़का अब तक तो शांत था, लेकिन जिस दिन उसकी प्रेमिका की शादी थी, तब उसने कुछ ऐसा किया जो अब चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन
मामला, हरनौत थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव का है। यहां के रहने वाले मुकेश कुमार की प्रेमिका की शादी मंगलवार को थी। शादी के दिन मुकेश सीधे मंडप में पहुंच गया। वरमाला की रस्म होने ही जा रही थी कि वह स्टेज पर चढ़ा और लड़की की मांग में सिंदूर भर दिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने जमकर उसकी पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि मारपीट में मुकेश का सिर फट गया और मुंह तक सूज गया है। पिटाई के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
लड़की ने ही फोन करके बुलाया था
मुकेश ने बताया, वह गांव की एक लड़की से प्यार करता था। जब उसके अफेयर के बारे में लड़की के घर वालों को पता चला तो उन्होंने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। उसने बताया, लड़की ने ही उसे फोन करके अपनी शादी में बुलाया था और वरमाला के वक्त मांग में सिंदूर भरने को कहा था। इस घटना के बाद लड़के वालों ने शादी से इनकार कर दिया है। थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया युवक फिलहाल अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इजाल चल रहा है।
विज्ञापन