{"_id":"5729cc094f1c1bd6795cd1fe","slug":"bihar-old-woman-arrested-with-12-liquor-bottle","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहारः शराब के दर्जनभर पव्वों के साथ पुलिस ने वृद्धा को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहारः शराब के दर्जनभर पव्वों के साथ पुलिस ने वृद्धा को पकड़ा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 04 May 2016 03:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में शराबबंदी के बाद अजीबोगरीब मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है बक्सर जिले में जहां शराब की एक दर्जन छोटी बोतलों के साथ पुलिस ने एक वृद्ध महिला को पकड़ा।
विज्ञापन
शराब खरीदने के लिए बिहार का बार्डर पार कर यूपी की लंबी दूरी तय करने वाली माया खरवार नाम की महिला ने बताया कि अपने परिवार में हुई मौत में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करने के लिए उसे शराब की जरूरत है इसलिए उसे छोड़ दिया जाए। पुलिसकर्मी के लाख समझाने के बाद भी महिला मानने को तैयार नहीं हुई। मजबूर होकर पुलिस को वृद्धा को छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन
वहीं एक ओर वृद्ध महिला को तो अपनी पारंपरिक रीति रिवाज के लिए शराब खरीदने की जरूरत पड़ी लेकिन बिहार के सीमांत इलाकों से इस तरह यूपी जाने वालों की बड़ी तादाद है जो शाम ढलते ही शराब की तलाश में निकल लेते हैं।
विज्ञापन
अभी शादियों का सीजन है और ऐसे में मूड सेट करने के लिए भी युवाओं को शराब की जरूरत पड़ रही है। शराब के स्थानीय व्यवसायी बताते हैं लगन के दिन बिहार से सटे यूपी के इलाकों की सारी दुकानें भीड़ से भरी होती हैं।