फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Officers must join their new posts immediately; disregard for departmental orders will not be tolerated

Bihar: नए पद पर तत्काल जॉइन करें अधिकारी, विभागीय आदेशों की अनदेखी नहीं होगी बर्दाश्त; राजस्व मंत्री का आदेश

Thu, 09 Jul 2026 07:07 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 09 Jul 2026 07:07 PM IST
सार

राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने स्थानांतरित अधिकारियों को तुरंत नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने के निर्देश दिए हैं। 9 जुलाई से जॉइनिंग नहीं करने वाले अधिकारी स्वत: विरमित माने जाएंगे और जुलाई का वेतन नए पदस्थापन स्थल से ही मिलेगा।

विज्ञापन
Bihar: Officers must join their new posts immediately; disregard for departmental orders will not be tolerated
डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा है कि राज्य में राजस्व प्रशासन को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और पारदर्शी बनाने के लिए स्थानांतरित एवं पदस्थापित अधिकारियों का समय पर योगदान सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विभागीय आदेशों का पालन करना प्रत्येक अधिकारी की जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि जिन अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया जा चुका है, उन्हें बिना किसी विलंब के अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देना चाहिए, ताकि आम जनता को राजस्व संबंधी सेवाएं समय पर मिल सकें और प्रशासनिक कार्य प्रभावित न हों।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विभाग के संज्ञान में आया है कि कुछ अधिकारियों ने अब तक नए पदस्थापन स्थल पर योगदान नहीं दिया है। ऐसे मामलों में संबंधित अधिकारियों को तत्काल विरमित करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि ऐसा नहीं किया जाता है, तो 9 जुलाई 2026 (पूर्वाह्न) से वे स्वत: विरमित माने जाएंगे। साथ ही जुलाई 2026 का वेतन भी नए पदस्थापन स्थल से ही देय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: राजस्व विभाग में अनुशासनहीनता पर कड़ा एक्शन, बेलछी के तत्कालीन सीओ पर गिरी गाज; मंत्री दिलीप कुमार सख्त 

डॉ. जायसवाल ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता राजस्व प्रशासन को पूरी क्षमता और जवाबदेही के साथ संचालित करना है। इसलिए विभागीय आदेशों के अनुपालन में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों से अपेक्षा है कि वे तत्काल अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देकर जनता के हित में कार्य करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed