फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Strict action taken against indiscipline in the Revenue Department news in hindi

Bihar: राजस्व विभाग में अनुशासनहीनता पर कड़ा एक्शन, बेलछी के तत्कालीन सीओ पर गिरी गाज; मंत्री दिलीप कुमार सख्त

Thu, 09 Jul 2026 07:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 09 Jul 2026 07:02 PM IST
सार

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने बेलछी के तत्कालीन अंचल अधिकारी पियूष मिश्रा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। पिछले एक महीने में 63 कर्मियों पर कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन
Bihar: Strict action taken against indiscipline in the Revenue Department news in hindi
मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने विभागीय कार्यों में लापरवाही, अनुशासनहीनता और सरकारी नियमों की अनदेखी को गंभीरता से लेते हुए पटना जिले के बेलछी के तत्कालीन अंचल अधिकारी पियूष मिश्रा के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शी, जवाबदेह और जनोन्मुखी राजस्व प्रशासन के लिए प्रतिबद्ध है तथा सरकारी कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या अनियमितता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि पियूष मिश्रा के खिलाफ विभिन्न गंभीर आरोपों के आधार पर विभागीय कार्रवाई शुरू करने का निर्णय लिया गया है। आरोपों में वरीय अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना, बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ना, सरकारी कार्यों के निष्पादन में लापरवाही, वित्तीय अनियमितता और सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन शामिल है।

विज्ञापन


अधिकारियों को जवाबदेही और पारदर्शिता के साथ काम करने के निर्देश
डॉ. जायसवाल ने कहा कि राजस्व प्रशासन सीधे आम जनता से जुड़ा हुआ है। ऐसे में अधिकारियों से अपेक्षा की जाती है कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जवाबदेही के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में लापरवाही या अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में दोषी अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को शासन के निर्देशों का अक्षरश: पालन करने, कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने तथा आम लोगों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: राजद को कांग्रेस का साथ पर उठे सवाल, नामांकन में बड़े नेताओं की गैरमौजूदगी पर लालू के करीबी क्या बोले?


एक महीने में 63 अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई
मंत्री ने बताया कि पिछले एक महीने में 63 राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध विभिन्न मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है। इससे पहले भी भ्रष्टाचार, दाखिल-खारिज में अनियमितता, सरकारी कार्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोपों में कई अंचल अधिकारियों और राजस्व कर्मियों पर दंडात्मक कार्रवाई की गई है।

'जीरो टॉलरेंस' नीति रहेगी जारी
डॉ. जायसवाल ने दोहराया कि विभाग में 'जीरो टॉलरेंस' की नीति के तहत आगे भी इसी सख्ती के साथ कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य आम नागरिकों को पारदर्शी, जवाबदेह और समयबद्ध राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस लक्ष्य में बाधा बनने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed