फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Now every woman can stay safe with the help of Rakshak app, app will also make aware by telling the law

Bihar : मुसीबत में फंसने पर महिलाओं की मदद करेगा रक्षक ऐप, पटना के 3 छात्रों ने मिलकर बनाया; जानिए खासियत

Thu, 29 Jun 2023 12:17 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 29 Jun 2023 12:17 PM IST
सार

Patna : महिलाओं की सुरक्षा देखते हुए बिहार के तीन लड़कों ने मिलकर एक ऐसा ऐप बनाया है जो महिलाओं के लिए काफी उपयोगी साबित होगा। आइए जानते हैं इस ऐप के बारे में...

विज्ञापन
Bihar: Now every woman can stay safe with the help of Rakshak app, app will also make aware by telling the law
सम्मान समारोह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिलाओं की सुरक्षा आज सबसे गंभीर मुद्दा है। पिछले कुछ सालों में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अपराध की घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। इसलिए जरूरी है कि महिलाएं जब भी घर से बाहर निकलें तो अपनी सुरक्षा का इंतजाम साथ रखें क्योंकि रात के समय अक्सर टैक्सी या कैब लेते समय उन्हें परेशानियां झेलनी पड़ जाती है। इन सब चीजों को देखते हुए बिहार के तीन लड़कों ने मिलकर एक ऐसा ऐप बनाया है जो महिलाओं के लिए काफी उपयोग साबित होगा। 

विज्ञापन


प्ले स्टोर पर ऐप को 4.9 की रेटिंग दी गई
इसे ग्लोबल फाउंडेशन फॉर हायर स्टडीज कॉलेज ऑफ BCA के स्टूडेंट आदर्श कुमार, अवनीश सत्यम और ऋषव आनंद (कैम्पकोडर सॉल्यूशंस के BCA, ए.एन. कॉलेज, पटना) ने मिलकर तैयार किया। इस ऐप का नाम 'रक्षक' है। यह गूगल प्ले स्टोर पर आते ही छा गया है। उपयोगकर्ताओं ने इस ऐप की सार्थकता को देखते हुए अब तक 4.9 की रेटिंग दी है। 
विज्ञापन

 

Bihar: Now every woman can stay safe with the help of Rakshak app, app will also make aware by telling the law
ग्लोबल फाउंडेशन फॉर हायर स्टडीज की डीन ऋचा वर्मा ने छात्रों को बधाई दी। - फोटो : अमर उजाला

एक साथ परिजनों को अलर्ट मैसेज और लोकेशन भेजें
इस ऐप का निर्माण विशेषकर महिलाओं क्षात्राओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए किया गया है। ऐप के जरिए महिला सुरक्षा से सम्बंधित विभिन्न कानूनों के बारे में जाना जा सकेगा। साथ ही आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित भी किया जा सकेगा। ऐप के जरिए से पहले से सेव किए गए नम्बरों पर केवल फोन के वॉल्यूम बटन को दबाकर कॉल किया जा सकेगा। साथ ही सभी नम्बरों पर अलर्ट का मैसेज चला जाएगा। इतना ही नहीं आप मोबाइल को हिला के भी तीन परिजनों को अलर्ट का मैसेज और लोकेशन भेज सकते हैं। इस एप द्वारा बेहद सुगमता से पुलिस तथा महिला आयोग को शिकायत भेजी जा सकेगी।

महिला सुरक्षा से संबंधित कई तरह के कानूनों का भी जिक्र
ग्लोबल फाउंडेशन फॉर हायर स्टडीज की डीन ऋचा वर्मा ने बताया कि यह रक्षक ऐप महिला सुरक्षा के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। परेशानी में फंसने पर महिलाएं इसका उपयोग आसानी से कर पाएंगी। साथ इस ऐप में महिला सुरक्षा से संबंधित कई तरह के कानूनों का भी जिक्र किया गया है। यह भी उनके लिए काफी लाभदायक होगा। उन्होंने छात्राओं को समाज और महिला सुरक्षा में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं रवि, रूपम और रश्मि ने भी छात्रों को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed