{"_id":"5ffc248336cb73134040289b","slug":"bihar-now-consumers-will-be-able-to-deposit-outstanding-electricity-bill-in-three-installments","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: अब तीन किस्तों में जमा कर सकेंगे बकाया बिल, बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: अब तीन किस्तों में जमा कर सकेंगे बकाया बिल, बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
Mon, 11 Jan 2021 03:43 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Mon, 11 Jan 2021 03:43 PM IST
विज्ञापन
बिजली का बिल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के बिजली उपभोक्ता अब अपने बकाया बिल तीन किस्तों में जमा कर सकेंगे। दरअसल, विद्युत विभाग ने अपने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। हालांकि, यह सुविधा सिर्फ उन्हीं उपभोक्ताओं के लिए होगी, जो कोरोना काल से अब तक अपने बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाए। माना जा रहा है कि बिजली विभाग के इस फैसले से उपभोक्ताओं को बिल जमा करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
31 जनवरी तक मिलेगी सुविधा
जानकारी के मुताबिक, बिजली विभाग ने इस सुविधा को शुरू कर दिया है, जो 31 जनवरी 2021 तक लागू रहेगी। इसके तहत उपभोक्ताओं को पहली किस्त में कुल बिल की 35 प्रतिशत रकम जमा करनी होगी। वहीं, बाकी 65 फीसदी बकाया दो बराबर किस्तों में चुका सकेंगे। 31 जनवरी के बाद यह स्कीम बंद हो जाएगी। अगर उपभोक्ता तय समय में किस्त जमा नहीं करते हैं तो उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
31 जनवरी के बाद होगी दिक्कत
बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 31 जनवरी के बाद भी उपभोक्ताओं को किस्त सुविधा का लाभ मिल सकता है, लेकिन उस दौरान किस्त बढ़ जाएगी। दरअसल, 31 जनवरी के बाद उपभोक्ता किस्त की सुविधा लेता है तो उन्हें पहली किस्त में 50 फीसदी बकाया जमा करना होगा। बता दें कि एक लाख तक बिजली बिल की किस्त बनवाने के लिए उपभोक्ताओं को विद्युत कार्यपालक अभियंता से संपर्क करना होगा। वहीं, एक से पांच लाख तक बिल के लिए विद्युत अधीक्षण अभियंता और पांच लाख से ऊपर के बिल के लिए जीएम स्तर पर बातचीत करनी होगी।
विज्ञापन
दो महीने का बिल बकाया तो कटेगी बिजली
बिजली विभाग ने बताया है कि जिन उपभोक्ताओं का दो महीने का बिजली बिल बकाया है, उनका भी कनेक्शन काट दिया जाएगा। ऐसे बकाएदारों को 31 जनवरी तक बिल हर हाल में जमा कराना होगा। विभाग एक फरवरी से दो महीने वाले बकायेदारों के कनेक्शन काटने का अभियान चलाएगा। दरअसल, कोरोना काल के दौरान बिजली कंपनी के पास रेवेन्यू नहीं आया, जिसे वसूलने के लिए अब लाइन काटो अभियान शुरू किया गया है।
रोजाना काटे जा रहे 100 कनेक्शन
गौरतलब है कि बिजली कंपनी बकाएदारों के खिलाफ लगातार कनेक्शन काटने का अभियान चला रही है। सभी डिविजन में रोजाना करीब 100 कनेक्शन काटे जा रहे हैं। हालांकि, बकाएदारों की सुविधा के लिए रविवार को भी बिजली बिल जमा किए जा रहे हैं।