फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: No BJP Leader shared stage with CM Nitish Kumar in Dussehra Festival in Patna

रावण दहन में नीतीश के साथ मंच पर नहीं रहा कोई भाजपा नेता, बगल में बैठे कांग्रेस अध्यक्ष

Wed, 09 Oct 2019 05:14 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 09 Oct 2019 05:14 AM IST
विज्ञापन
Bihar News: No BJP Leader shared stage with CM Nitish Kumar in Dussehra Festival in Patna
नीतीश के साथ मंच पर नहीं रहा कोई भाजपा नेता, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मौजूद - फोटो : Social media

रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाद के पुतले जला कर यहां गांधी मैदान में पूरे उत्साह के साथ दशहरा मनाया गया। लेकिन इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ किसी भाजपा नेता के मंच पर मौजूद नहीं होने से राज्य में एनडीए में दरार पड़ने की अटकलें फिर से लगाई जाने लगी हैं।

विज्ञापन


ऐतिहासिक गांधी मैदान में वर्षों से ‘रावण वध’ किया जाता रहा है लेकिन इस बार यहां भीड़ भी अपेक्षाकृत कम रही। संभवत: भारी बारिश के कारण मची तबाही इसका कारण रही। मुख्यमंत्री के अलावा विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा इस दौरान मंच पर मौजूद थे।
विज्ञापन


इस दौरान सभी की निगाहें मंच पर खाली सीटों पर रहीं। ऐसा माना जा रहा है कि इन सीटों पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद, पाटलीपुत्र से सांसद राम कृपाल यादव और राज्य में मंत्री नंद किशोर यादव को बैठना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बिहार में बाढ़ से निपटने के राज्य सरकार के तरीके को लेकर भाजपा और जनता दल (यूनाइटेड) के बीच पिछले एक सप्ताह से मनमुटाव चल रहा है।

भाजपा नेताओं की गैरमौजूदगी के बारे में पूछे जाने पर पार्टी की राज्य इकाई के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि समारोह में भाजपा नेताओं की अनुपस्थिति को एनडीए सहयोगियों के बीच फूट के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed