{"_id":"0358f0132f6b230f45412f537fee90cd","slug":"bihar-nitish-lalu","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो इसलिए साथ आए लालू और नीतीश!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो इसलिए साथ आए लालू और नीतीश!
Updated Thu, 19 Jun 2014 12:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में एक दूसरे के धुर विरोधी माने जाने वाले लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार फिलहाल एक दूसरे के साथ आ गए हैं। राज्य सभा की दो सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव ने नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशियों को समर्थन देने का फ़ैसला किया है।
विज्ञापन
राजद प्रमुख लालू यादव ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में घोषणा की कि वे नीतीश कुमार के आग्रह को स्वीकार करते हैं और आगामी राज्यसभा उपचुनाव में वे जदयू के प्रत्याशी का समर्थन करेंगे।
विज्ञापन
लालू यादव ने कहा, “हमें कहा गया कि हमें अतीत की बात भुला देनी चाहिए। भविष्य को लेकर चिंतित नहीं होना चाहिए और वर्तमान के बारे में सोचना चाहिए। इसलिए मैं मौजूदा एजेंडा पर यह रुख अपना रहा हूं। मैं भाजपा के खेल को सफल नहीं होने दूंगा।’’
विज्ञापन
लालू यादव का कहना था कि भाजपा को रोकने के लिए नीतीश कुमार की पार्टी का समर्थन करेंगे। उनका कहना था, “हम सांप्रदायिक ताकतों की शक्ति को बढ़ने नहीं देना चाहते हैं, इसलिए हमने यह फैसला किया है।”
जदयू नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद के इस फ़ैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा, "हम आरजेडी, सीपीआई और कांग्रेस को राज्यसभा में उनकी पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं।"
नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी पर राज्य में राजनीतिक अस्थिरता का षडयंत्र का आरोप लगाया।
भविष्य पर फ़ैसला अभी नहीं
विधानसभा चुनाव में जदयू का साथ देने के सवालों पर लालू यादव ने कहा कि हम वर्तमान की बात कर रहे हैं, भविष्य में क्या होगा इस पर अभी से कुछ कहना ठीक नहीं है। बिहार में राज्यसभा चुनाव में बागी विधायकों के रवैये को देखते हुए नीतीश कुमार ने जदयू विधायकों के लिए राजद नेता लालू यादव से मदद मांगी थी।
इससे पहले राज्य सभा में राजद ने जदयू नेता जीतन राम मांझी की सरकार को समर्थन दिया था, लेकिन उपचुनाव में नीतीश के समर्थन मांगने पर लालू का बयान आया था, "जब उनके घर में आग लगी है तो अब दमकल ढूंढ रहे हैं।"
इससे ये क़यास लगने लगे थे कि हो सकता है कि उपचुनाव में जदयू को राजद का समर्थन न मिल सके। लेकिन पार्टी के विधायकों के साथ मंगलवार को बैठक के बाद बुधवार को लालू यादव ने जदयू को समर्थन की घोषणा कर दी।
बिहार में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए 19 जून को होने वाले उपचुनाव में जदयू के उम्मीदवार पवन वर्मा और गुलाम रसूल बलियावी हैं। इन दोनों के लिए नीतीश कुमार ने आरजेडी, कांग्रेस और सीपीआई से समर्थन मांगा था। जदयू के कुछ बागी विधायकों ने 2 निर्दलीय उम्मीदवारों अनिल शर्मा और साबिर अली को मैदान में उतारा है।
बिहार विधानसभा में इस समय जेडीयू के 117, बीजेपी के 84, आरजेडी के 21, कांग्रेस के 4, सीपीआई का एक और 5 निर्दलीय विधायक हैं, जबकि 11 सीटें रिक्त हैं।