फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: NIA team reached Darbhanga and Motihari, searching the house of PFI members, Mohd. Sajjad, Dr. Sarik

NIA Raid : बिहार, यूपी और एमपी समेत 17 ठिकानों पर NIA की छापेमारी, सीवान में चाचा-भतीजा को हिरासत में लिया

Tue, 25 Apr 2023 09:16 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 25 Apr 2023 09:16 AM IST
सार

NIA की टीम बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत 17 ठिकनों पर छापेमारी कर रही है। यह रेड PFI से जुड़े लोगों के घर चल रही है। घर में बाहर से आने वालों पर रोक लगा दिया गया है। टीम घर के अंदर दस्तावेजों को खंगाल रही है।

विज्ञापन
Bihar: NIA team reached Darbhanga and Motihari, searching the house of PFI members, Mohd. Sajjad, Dr. Sarik
घर के बाहर मौजूद NIA के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

NIA की टीम बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत 17 ठिकनों पर छापेमारी कर रही है। टीम पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से जुड़े लोगों के घर को खंगाल रही है।बिहार के दरभंगा, मोतिहारी और में NIA की टीम PFI से जुड़े सदस्यों के खिलाफ छापेमारी करने आई है। मंगलवार सुबह-सुबह NIA टीम पहुंची तो इलाके में हड़कंप मच गया। दरभंगा में डॉक्टर सारिक रजा और मो. महबूब के घर NIA की अलग-अलग टीम पहुंची है। वहीं मोतिहारी में सज्जाद अंसारी के घर में भी NIA की एक टीम पहुंची है। टीम के साथ स्थानीय पुलिस भी पहुंची है। सभी जगह बाहर से घर को लॉक कर दिया गया है। किसी बाहरी को प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। टीम घर के अंदर दस्तावेजों को खंगाल रही है। सूत्रों की मानें इन सभी का तार PFI से जुड़ा है। 

विज्ञापन


सीवान में दो लोगों को NIA ने लिया हिरासत में
इधर, सीवान शहर के पटवाटोली मोहल्ले में राज के घर पर अचानक NIA की टीम पहुंची। टीम ने 3 घंटे तक घर को खंगाला। घरवानों से पूछताछ की। इसके बाद दो लोगों को हिरासत में ले लिया। NIA दोनों को अपने साथ लेकर गई है। आशंका है कि दोनों के तार PFI से जुड़े हैं। दोनों की पहचान मो.जोहरम और उसके भतीजे राज मोहम्मद के रूप में हुई है। जोहरम की पत्नी का कहना है कि मंगलवार सुबह 40 की संख्या की NIA की टीम घर आई थी। टीम ने पूरी घर की तलाश ली। एक-एक दस्तावेज को खंगाला। सभी सामानों की जांच की। इसके बाद दोनों को लेकर चले गए। पूछने पर कहा कि पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया जाएगा।  
विज्ञापन


मुजफ्फरपुर में मो. साकिब के घर पर पहुंची NIA
मुजफ्फरपुर में NIA की टीम ने पीएफआई से कनेक्शन को लेकर कटरा इलाके में छापेमारी की। टीम अनखौली गांव में सरपंच प्रत्याशी मो. साकिब के घर पर पहुंची। टीम के साथ स्थानीय पुलिस की टीम भी मौजूद रही। टीम ने मो. साकिब बैंक खाते और अन्य कई तरह के दस्तावेज अपने साथ जब्त कर ले गई है। हालांकि, साकिब अपने घर पर नहीं मिला। इधर, साकिब के परिजन ने बताया कि पंचायत चुनाव के बाद से ही वह गांव से परदेस चला गया। वह यहां अब नहीं रहता है, घर पर किसी से कोई संपर्क नहीं है। इधर,  स्थानीय लोगों का कहना है कि साकिब पीएफआई से काफी दिनों से जुड़ा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar: NIA team reached Darbhanga and Motihari, searching the house of PFI members, Mohd. Sajjad, Dr. Sarik
मोतिहारी पुलिस को साथ लेकर सज्जाद के घर पहुंची NIA की टीम। - फोटो : अमर उजाला
इरशाद की निशानदेही पर सज्जाद के घर पहुंची NIA

मोतिहारी में PFI की टीम सोमवार देर रात ही पहुंची। यहां SP से मुलाकतार के बाद सुबह चकिया और मेहसी थाना की पुलिस के साथ कुअवां गांव पहुंची। इसके बाद सज्जाद अंसारी के घर सर्च ऑपरेशन चला रही है। टीम ने घर के अंदर बाहर से आने वालों की इंट्री पर रोक लगा दिया गया है। एक-एक चीज को बारिकी से खंगाला जा रहा है। सूत्रों की मानें तो टीम घर से सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सज्जाद पिछले 15 महीने से दुबई में ही रहकर नौकरी करता है। दरअसल, पिछले माह NIA ने मोतिहारी से ही PFI के सदस्य इरशाद को गिरफ्तार किया था। इससे पूछताछ के आधार पर टीम सज्जाद अंसारी के घर पहुंची। बता दें कि फुलवारीशरीफ आंतकी मॉड्यूल का तार मोतिहारी से जुड़ने के बाद से ही NIA की टीम लगातार मोतिहारी में छापेमारी कर रही है। इस मामले में आधा दर्जन संदिग्ध गिरफ्तार किए गए हैं। 
 

Bihar: NIA team reached Darbhanga and Motihari, searching the house of PFI members, Mohd. Sajjad, Dr. Sarik
दरभंगा पहुंची NIA की टीम। - फोटो : अमर उजाला
दरभंगा में दो जगह छापेमारी करने पहुंची NIA
वहीं दरभंगा में मंगलवार सुबह ही NIA की दो अलग-अलग टीम पहुंची। पहली टीम नगर थाना क्षेत्र के उर्दू बाजार स्थित डेंटिस्ट डॉक्टर सारिक रजा के घर पहुंची। टीम ने घर में बाहर से आने वालों की इंट्री पर रोक लगा दिया। घर के सदस्यों से पूछताछ की। इसके बाद डॉ. सारिक के कमरे में दस्तावेजों को खंगाल रही है। वहीं दूसरी टीम सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी मो. महबूब के घर पहुंची। बताया गया है कि NIA की टीम के आने की सूचना मिलते ही मो. महबूब मौके से गायब हो गया। NIA ने महबूब की मां एवं दोनों भाई से पूछताछ की। 40 वर्षीय मो. महबूब विधानसभा के लिए चुनाव भी लड़ चुका है। उसकी शादी भी अब तक नहीं हुई है। इससे पहले एनआईए की टीम इस गांव में मो सनाउल्लाह एवं मो  मुस्तकीम के घर छापेमारी कर चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि डॉ. सारिक और महबूब का तार PFI से जुड़ा है। NIA इसी मामले को लेकर दोनों के घर पहुंची। हालांकि NIA के अधिकारी या दरभंगा पुलिस में इस मामले में कुछ कहने से इनकार कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed