फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Youth who made indecent remarks on PM Narendra Modi arrested from Muzaffarpur

Bihar News : पीएम नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर कई भड़काऊ पोस्ट मिले

Sat, 30 Sep 2023 03:40 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 30 Sep 2023 03:40 PM IST
सार

आरोपी युवक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित हिंदू धर्म के देवी- देवताओं के खिलाफ अभद्रता पूर्वक टिप्पणी लिखी गई। इसके बाद पुलिस की टीम इस मामले को गंभीरता से पड़ताल करने में लग गयी है।

विज्ञापन
Bihar News: Youth who made indecent remarks on PM Narendra Modi arrested from Muzaffarpur
करौली में युवक की हत्या मामले में दोस्त गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिला पुलिस ने एक युवक को सोशल मिडिया पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर गंदी-गंदी गालियां देने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के दरधा गांव निवासी मो. आकिब के रूप में हुई। पुलिस ने उस समय घर से दबोचा है जब यह सोशल मीडिया पर देश के पीएम नरेंद्र मोदी के साथ-साथ हिंदू धर्म को लेकर गंदी और भद्दी गालियां देना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस टीम, पीएम मोदी के खिलाफ कई पोस्ट
इतना ही नहीं आरोपी युवक ने इस मैसेज को सोशल मीडिया पर कई जगहों पर वायरल कर दिया। उसके बाद यह मामला प्रकाश में आया तो फिर पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए  युवक के घर पर देर रात छापेमारी कर धर दबोच लिया। पकड़े गए युवक से पुलिस की टीम पूछताछ कर रही हैञ पुलिस को युवक के मोबाइल फोन से सोशल मीडिया पर कई ऐसे भड़काऊ पोस्ट देखने को मिला है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित हिंदू धर्म के देवी- देवताओं के खिलाफ अभद्रता पूर्वक टिप्पणी लिखी गई। इसके बाद पुलिस की टीम इस मामले को गंभीरता से पड़ताल करने में लग गयी है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल करवा दिया था अभद्र पोस्ट
डीएसपी पूर्वी ने कहा कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला पोस्ट सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सकरा थाना पुलिस की टीम में देर रात उक्त युवक के घर पर छापेमारी कर पकड़ा है। उक्त सोशल मीडिया पोस्ट को देखा जा रहा है कि अन्य लोग जो सोशल साइट चलाते हैं। उनके द्वारा शेयर या फिर आपत्तिजनक कॉमेंट किया गया होगा उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना या किसी के खिलाफ अभद्रता पूर्वक टिप्पणी कर माहौल खराब करने वाले या कानून को हाथ में लेने वाले को छोड़ा नहीं जाएगा। पुलिस ऐसे लोगों को कड़ी नजर रख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed