{"_id":"6699f7982a8d8b562908b799","slug":"bihar-news-youth-shot-dead-in-patna-imamganj-missing-youth-dead-body-found-in-patna-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder in Patna : सिर में गोली मारकर युवक की हत्या; कल से लापता था, आज सुबह लाश देखकर मच गया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder in Patna : सिर में गोली मारकर युवक की हत्या; कल से लापता था, आज सुबह लाश देखकर मच गया हंगामा
Fri, 19 Jul 2024 10:50 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 19 Jul 2024 10:50 AM IST
सार
थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल पर मामले की छानबीन के लिए एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना के इमामगंज थाना के एक गांव में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने युवक के शव को गांव के बाहर एक चवर से बरामद कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसनी का माहौल कायम हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना इमामगंज थाना को दी। सूचना मिलते ही इमामगंज थाना के प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। इमामगंज थाना प्रभारी दीपू मंडल ने बताया कि मंगला गांव निवासी ओमप्रकाश (22) गुरुवार सुबह से ही लापता था। शुक्रवार की सुबह ओमप्रकाश का शव गांव के बाहर से बरामद किया गया है।
विज्ञापन
गांव के बाहर एक खेत में ओमप्रकाश का शव पड़ा हुआ था
बताया जा रहा है कि अपराधियों ने ओमप्रकाश के सिर में एक गोली मारी है और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गांव के लोगों ने बताया कि ओमप्रकाश पूर्व में फ्लिपकार्ट में काम किया करता था। कुछ दिन पहले ही उसकी नौकरी छूट गई थी। गुरुवार को वह अपने घर से निकला तो देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। परिवार के लोग काफी खोज खबर किये लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार को गांव के लोगों ने बताया कि गांव के बाहर एक खेत में ओमप्रकाश का शव पड़ा हुआ था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी पिस्टल और गोली बरामद किया है।
विज्ञापन
निरीक्षण के लिए डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया
थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल पर मामले की छानबीन के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने घटनास्थल की निरीक्षण के लिए डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी खंगाल रही है। इस मामले में पुलिस परिवार के लोगों से यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं किसी से कोई विवाद तो नहीं था। हत्या का कारण पूछे जाने पर थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन