फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Youth riding Thar attacked Bihar police in Darbhanga, police station incharge injured, dial 112

Bihar News: थार सवार युवकों ने पुलिस पर किया हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिस कर्मी घायल, डायल 112 क्षतिग्रस्त

Mon, 25 Nov 2024 07:24 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 25 Nov 2024 07:24 PM IST
सार

Bihar Police : बिहार में थार पर सवार कुछ बदमाश लड़कों ने पुलिसकर्मियों पुलिस पर हमला कर दिया। इस घटना में थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गये। डायल 112 की पुलिस गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। 

विज्ञापन
Bihar News : Youth riding Thar attacked Bihar police in Darbhanga, police station incharge injured, dial 112
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

दरभंगा में थार पर सवार आवारा लड़कों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस घटना में थानाध्यक्ष सहित चार पुलिस कर्मी घायल हो गए है। बदमाशों ने डायल 112 की पुलिस गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही छह नामजद आरोपी सहित लगभग एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामला नेहरा थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


 वाहन कागजात मांगने पर किया हमला 
घटना के संबंध में नेहरा थाना की पुलिस का कहना है कि वाहन जांच की जा रही थी।  इस दौरान एक थार पर सवार कुछ युवक आते हुए दिखाई पड़े।  पुलिसकर्मियों ने थार को रुकवाया और कागजात दिखाने को कहा तो थार सवार युवकों ने कागजात दिखाने में असमर्थता जताई।  उसके बाद पुलिसकर्मी थार का चालान काटने लगे। चालान काटते देख  थार में बैठे लड़कों ने चालान काटने वाली मशीन को छीन लिया। फिर फोन करके ग्रामीणों को बुलाकर पुलिसकर्मियों पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। इस घटना में  नेहरा थानाध्यक्ष राजकिशोर राय, एसआई रंजीत प्रसाद सिंह, सिपाही सोनू कुमार और होमगार्ड का जवान छोटू कुमार घायल हो गए। इतना ही नही हमलावरों ने पुलिस के 112 नंबर वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस मामले में पुलिस ने कार्यवाई करते हुए बहेड़ा थाना क्षेत्र के देवराम गांव के निवासी गोविंद कुमार राय और नवीन कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया। वहीं छह लोगों गोविंद कुमार राय, नवीन कुमार राय, राज कुमार राय, ओमबाबू राय, चतुर साव, और सिकंदर राय को नामजद किया है जबकि एक दर्जन अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन


आरोपियों पर की जा रही कार्रवाई 
घटना के संबंध में नेहरा थानाध्यक्ष राज किशोर राय ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान धरौड़ा की ओर से आ रहे थार (BR07BA-1145) वाहन को रोककर कागजात दिखाने को कहा गया। इस पर वाहन सवार लोग भड़क कर चालान काटने वाले मशीन को छीन लिया और ग्रामीणों को फोन करके बुला लिया और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इस घटना में डायल 112 का एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इस मामले को लेकर मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वही इस मामले में छह लोगों के खिलाफ नामजद एवं एक दर्जन अज्ञात लोगो पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed