{"_id":"65fff7dc9d18e298bf0e571a","slug":"bihar-news-youth-murdered-in-patna-dead-body-recovered-from-pit-bihar-police-engaged-in-investigation-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : अपराधियों ने युवक की हत्या कर गड्ढे में फेंक दी लाश, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : अपराधियों ने युवक की हत्या कर गड्ढे में फेंक दी लाश, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 24 Mar 2024 03:22 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 24 Mar 2024 03:22 PM IST
सार
Bihar : राजधानी में पानी भरे गड्ढे से एक युवक की लाश मिली। परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या कर गड्ढे में फेंक दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना में बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक युवक की हत्या के बाद उसके शव को पानी भरे गड्ढे में अपराधियों ने फेंक दिया। पुलिस ने रविवार को युवक का शव पानी भरे गड्ढे से बरामद किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। घटना एनटीपीसी थाना क्षेत्र के मगरचक गांव की है। शव की पहचान मगरचक गांव निवासी रवि कुमार (25) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस
घटना के संबंध में एनटीपीसी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को एनटीपीसी थाना क्षेत्र के मगरचक गांव के बाहर ग्रामीणों की नजर पानी भरे गड्ढे में तैरते हुए एक युवक के शव पर पड़ी। शव मिलने की जानकारी मिलते ही वहां आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने इस बात की जानकारी एनटीपीसी थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एनटीपीसी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस आसपास के लोगों के सहयोग से शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि रवि कुमार की हत्या के बाद उसके शव को पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया गया है। इस बात को लेकर एनटीपीसी थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
मृतक के आचरण की हो रही है जांच
घटना के संबंध में एनटीपीसी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रवि के आचरण के बारे में भी पुलिस छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष का कहना है कि परिजन इसे हत्या बता रहे हैं लेकिन हत्या के क्या कारण हैं इस बात का खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है।