फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Youth murdered in Patna; Beaten to death by criminals, Bihar Police engaged in investigation

Bihar News : पटना में युवक की हत्या; अपराधियों ने पीट-पीटकर मार डाला, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 08 Feb 2024 12:51 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 08 Feb 2024 12:51 PM IST
सार

Patna News : हत्यारे नौबतपुर विक्रम मार्ग में नहर के नजदीक शव को फेंक कर फरार हो गए। गुरुवार को पुलिस ने विक्रम मार्ग के नहर के नजदीक से शव बरामद किया। घटना से पूरे इलाके में सनसनी मच गई।

विज्ञापन
Bihar News: Youth murdered in Patna; Beaten to death by criminals, Bihar Police engaged in investigation
क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पटना के नौबतपुर में अपराधियों ने एक युवक को तेज हथियार से पीट-पीट कर हत्या कर डाली गई। घटना के बाद अपराधी ने शव को नौबतपुर विक्रम मार्ग में नहर के नजदीक फेंक कर फरार हो गए। गुरुवार को पुलिस ने विक्रम मार्ग के नहर के नजदीक से शव बरामद कर लिया है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी मच गई।

विज्ञापन


पहचान में जुटी पुलिस

इधर, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से लाश की शिनाख्त करने का आग्रह किया। इसके बावजूद भी समाचार लिखे जाने तक मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सके। प्रथम दृष्टया उसकी उम्र 35 से 45 के बीच लग रही है। पुलिस डॉग स्क्वायड की मदद से मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी विक्रम सिहाग ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की हत्या किसी दूसरी जगह करने के बाद उसके शव को नौबतपुर विक्रम मार्ग के नहर के नजदीक फेंक कर अपराधी फरार हो गए हैं। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ के बावजूद भी मृतक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है और ना ही उनकी पहचान हो पाई है। उन्होंने बताया कि आसपास के थाना को भी इसके लिए सतर्क किया गया है और आसपास के थाना के पदाधिकारी से संपर्क स्थापित कर उनको इस बारे में सूचना दे दी गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी खंगाने में जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed