{"_id":"63f6d8a6642430588a0c4876","slug":"bihar-news-youth-murdered-in-muzaffarpur-the-addict-was-stopped-from-abusing-stabbed-to-death-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : मुजफ्फरपुर में युवक का मर्डर; नशेड़ी को गाली-गलौज करने से रोका था, चाकू गोदकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : मुजफ्फरपुर में युवक का मर्डर; नशेड़ी को गाली-गलौज करने से रोका था, चाकू गोदकर मार डाला
Thu, 23 Feb 2023 08:38 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 23 Feb 2023 08:38 AM IST
सार
Bihar: मुजफ्फरपुर में 23 साल के युवक की हत्या कर दी गई। कारण बस इतना था कि उसने एक नशेड़ी को गाली-गलौज करने से मना किया। इतनी सी बात पर नशेड़ी ने चाकू गोदकर मार डाला।
विज्ञापन
SKMCH में पुलिस अभिरक्षा में हत्यारोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर में 23 साल के युवक की हत्या कर दी गई। कारण बस इतना था कि उसने एक नशेड़ी को गाली-गलौज करने से मना किया। इतनी सी बात पर नशेड़ी ने चाकू गोदकर मार डाला। घटना मीनापुर थाना अंतर्गत पानापुर ओपी के बंगला टोला की है। बुधवार देर रात हुई हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
इधर, स्थानीय लोगों की सूचना पर पानापुर प्रभारी हरेराम पासवान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि विवाद के बाद हत्या की बात सामने आ रही है। परिजनों की शिकायत पर आरोपी भोला मांझी को छापेमारी कर पकड़ लिया गया है। मामले में आसपास के लोगों से भी पूरी जानकारी ली जा रही है। मृतक की पहचान बंगला टोला निवासी जितेंद्र मांझी के रूप में हुई। वह ईंट भट्ठा पर काम करता था।
विज्ञापन
नशे में धुत होकर आया और हंगामा करने लगा
इधर, मृतक के भाई का कहना है कि बुधवार रात में जितेंद्र घर के बरामदे पर सो रहा था। तभी नशे में धुत भोला मांझी घर के बाहर पहुंचा और हंगामा करने लगा। जितेंद्र की नींद टूट गई, वह बाहर भोला को रोकने गया। उसने हंगामा करने से मना किया तो भोला गाली-गलौज करने लगा। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इसी दौरान भोला ने जितेंद्र पर चाकू से हमला कर दिया। जितेंद्र के गर्दन, हाथ और कमर के पास चाकू गोदकर मार डाला। बचने में भोला को भी अपने हाथो से चाकू लग गई। परिजनों का कहना है कि पुलिस भोला को कड़ी सजा दिखवाए।
विज्ञापन