{"_id":"676fb4651be3e85fc30b05c8","slug":"bihar-news-youth-murdered-in-madhepura-family-members-said-friend-murdered-and-threw-the-body-police-inv-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मधेपुरा में युवक की निर्मम हत्या, परिजन बोले- रुपये देने के बहाने घर से बुलाकर लेकर गया था दोस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मधेपुरा में युवक की निर्मम हत्या, परिजन बोले- रुपये देने के बहाने घर से बुलाकर लेकर गया था दोस्त
Sat, 28 Dec 2024 01:48 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:48 PM IST
सार
Crime News: परिजनों का कहना है कि राजदीप अपने दोस्त के साथ घर से निकला था। वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों ने दोस्त पर ही हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
राजदीप कुमार की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मधेपुरा में एक युवक की चाकू गोद कर हत्या कर दी गई। युवक का शव टाउन थाना क्षेत्र के भेलवा नहर किनारे झाड़ी से पुलिस ने बरामद किया। घटना के बाद पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान गम्हरिया थाना क्षेत्र हरिद्वार टोला वार्ड तीन निवासी संजय भगत बेटे राजदीप कुमार उर्फ बाबू साहब (21) के रूप में हुई। परिजनों का कहना है कि रुपये के लेनदेन के विवाद में राजदीप की हत्या की गई है। मृत युवक के मौसा बमशंकर भगत ने बताया कि राजदीप ने पड़ोस के युवक शिवम कुमार को लोन लेकर एक महीना पहले 60 हजार रुपये दिये थे। कुछ दिन में वह रुपए वापस कर देने की बात कही थी, लेकिन वह रुपए वापस नहीं कर रहा था।
विज्ञापन
रुपये देने के बहाने घर से बुलाकर बाहर ले गया दोस्त
25 दिसंबर को रुपये वापस करने की बात कही थी। जब 25 दिसंबर को रुपए वापस नहीं किया तो राजदीप ने फोन कर रुपए वापस करने के लिए दबाव बनाया। 26 दिसंबर की शाम शिवम ने रुपये देने की बात कह कर उसे घर से बाहर बुलाया और बाइक पर बैठ कर ले गया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। पूरे रात जब राजदीप घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। शिवम से भी संपर्क किया गया, लेकिन उसका मोबाइल ऑफ आ रहा था। शिवम के दोस्त गोलू से जब उसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि शिवम अभी नेपाल में है बात नहीं हो पाएगी। लेकिन दोपहर में जब उसको फोन लगाया गया तो शिवम ने बताया कि वह नेपाल से आ गया है। जब उनसे राजदीप के बारे में पूछा गया तो वह आनाकानी करने लगा। इसकी जानकारी स्थानीय मुखिया को दी गई।
विज्ञापन
परिजनों ने आरोपी दोस्त को पुलिस को सौंपा
परिजनों का कहना है कि जब हमलोगों ने मुखिया ने उससे पूछताछ की तो बताया कि राजदीप यहां से 60 किलोमीटर दूर है। 27 दिसंबर को 10 बजे तक उसे वापस ला देंगे। लेकिन वह बहाना बनाता रहा। जब उसे खोज कर नहीं लाया तो परिजनों ने गम्हरिया थाना में राजदीप के इसकी शिकायत की। साथ ही आरोपी शिवम को गम्हरिया पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह पुलिस से जानकारी मिली कि एक युवक का शव सदर अस्पताल में रखा हुआ है। अस्पताल जाकर देखने पर पता चला कि लाश राजदीप की है। जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। राजदीप चार भाई-बहन में तीसरे स्थान पर था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन