फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Youth murdered in Darbhanga, criminal killed him and threw his body on the river bank

Bihar News : दरभंगा में युवक का मर्डर, अपराधी ने मारकर नदी किनारे फेंक दी लाश; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 07 Jan 2024 11:02 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 07 Jan 2024 11:02 AM IST
सार

शंकर यादव ने बताया कि उसकी पप्पू से एक जनवरी को बातचीत हुई थी। उसके बाद से पप्पू का कुछ पता नहीं चल रहा था। वह पांच दिनों से लापता था। हमलोग उसकी खोजबीन कर रहे थे। 

विज्ञापन
Bihar News: Youth murdered in Darbhanga, criminal killed him and threw his body on the river bank
क्राइम (काल्पनिक) - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के गोई मिश्र लगमा गांव में पांच दिनों से लापता युवक का शव कमला बलान नदी किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर आग की तरह चारों तरफ फैल गई। देखते ही देखते वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। इस बीच मृतक युवक के शव की पहचान उसके बड़े भाई शंकर यादव ने की है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि मृतक मधेपुरा जिला के शंकरपुर थाना क्षेत्र के रायभीर गांव निवासी शीतल यादव का पुत्र बताया जाता है। उसके बड़े भाई शंकर यादव ने बताया कि उसकी पप्पू से एक जनवरी को बातचीत हुई थी। उसके बाद से पप्पू का कुछ पता नहीं चल रहा था। वह पांच दिनों से लापता था। हमलोग उसकी खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच गोई मिश्र लगमा गांव में एक युवक की लाश मिलने की सूचना मिली तो वह यहां पहुंचे तो मेरे छोटे भाई की लाश मिली।
विज्ञापन


भाई ने कहा- हत्या कर लाश को फेंका
शंकर यादव ने बताया कि मेरा भाई कमला बलान नदी के तटबंध में मिट्टी भराई के कार्य में ट्रैक्टर ड्राइवर का काम कर रहा था। मृतक के भाई शंकर यादव ने कहा कि मेरे भाई की हत्या कर किसी ने लाश यहां फेंक दिया। शंकर यादव ने कहा कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से और हत्यारे की गिरफ्तारी करे। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक की मौत फिलहाल मृतक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पुरानी लग रही लाश
इस बीच अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना पर पहुंची घनश्यामपुर थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। थानाध्यक्ष अजीत कुमार झा ने बताया कि लाश दो दिन पुरानी लग रही है। युवक के लाश की शिनाख्त चार घंटे बाद हो गई। इस मामले में अभी आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही एफआईआर दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed