{"_id":"67d4e58cf1d3ece8510690fd","slug":"bihar-news-youth-murder-case-threat-for-not-taking-up-love-affair-case-munger-bihar-police-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : लड़की भगाने का केस उठाने की मिल रही थी धमकी; नहीं मानने पर की अंधाधुंध फायरिंग, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : लड़की भगाने का केस उठाने की मिल रही थी धमकी; नहीं मानने पर की अंधाधुंध फायरिंग, युवक की मौत
Sat, 15 Mar 2025 07:57 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 15 Mar 2025 07:57 AM IST
सार
Love Affair : बेटा गांव की लड़की को ले भागा था। लड़की पक्ष को केस हटाने की बार-बार धमकी मिल रही थी। नहीं मानने पर होली के दिन घर पर आकर लड़का के घर वाले फायरिंग करने लगे, जिसमें एक ही घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेर में हुए अंधाधुंध फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना मुंगेर जिला अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर मिल्की गांव की है। मृतक की पहचान के वार्ड 7 निवासी टुन्नी यादव के पुत्र भोला कुमार उर्फ प्रिंस (18) के रूप में की गई है, जबकि लड्डू यादव का पुत्र गोलू कुमार गंभीर है।
विज्ञापन
इस खबर को भी पढ़िए - Bihar: मुंगेर में ASI की हत्या के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, फायरिंग में पैर में लगी गोली; चार पुलिसकर्मी घायल
विज्ञापन
मृतक के परिजनों का कहना है कि वे लोग होली में डीजे पर होली गीत सुन रहे थे। तभी गांव के दबंग मंटू यादव, अजीत यादव, नावोद यादव, बेचन यादव और देवन यादव सहित अन्य लोगों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस घटना में भोला और गोलू को गोली लग गई, जिसके के बाद आननफानन में मुंगेर सदर अस्पताल ले गए। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक आशीष कुमार ने भोला को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल गोलू कुमार युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ आशीष ने बताया कि प्रिंस कुमार उर्फ भोला को सीने में गोली लगी थी. जबकि गोलू कुमार को कमर के पास लगी है। उन्होंने बताया कि भोला की मौत हो गई है और गोलू का इलाज भागलपुर जिले के मायागंज अस्पताल में चल रहा है। बाद में उसे पटना रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घटना के संबंध में मृतक के चाचा नवोद यादव ने बताया कि मैट्रिक की परीक्षा के दौरान मेरी पुत्री को गांव के बेचन यादव का पुत्र अभिषेक कुमार ले भागा था। इस मामले में थाना में अपहरण करने का मामला दर्ज कराया था। उसी समय से मामले को रफादफा करने के लिए मंटू यादव दवाब दे रहे थे। केस को समाप्त करने के लिए धमकी भी दी जा रही थी। इंकार करने पर मंटू यादव सहित अन्य लोगो ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया।