फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Youth murder case munger bihar police occupying land Mukhiya family accused

Bihar News : जमीन कब्जा करने के लिए युवक की गोली मारकर हत्या, मुखिया परिवार पर लगा हत्या का आरोप

Sat, 03 May 2025 08:10 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 03 May 2025 08:10 AM IST
सार

Bihar : कई महीनों से लगातार जमीन लिख देने की धमकी मिल रही थी। परिवार ने नहीं सोचा था कि मुखिया और उसका परिवार ऐसा भी कर सकता है। अब बेटे की हत्या हो गई, जिसमें मुखिया का पूरा परिवार आरोपी है।

विज्ञापन
Bihar News : Youth murder case munger bihar police occupying land Mukhiya family accused
पुलिस के सामने हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुंगेर में दबंगों ने एक युवक को सीने में गोली मार दी। आननफानन में उसे इलाज के लिए निजी अस्तपताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। परिजनों ने मुखिया पति, उसके बहनोई और परिवार के अन्य सदस्य पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना कासिम बाजार थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर वार्ड संख्या 35 की है। मृतक की पहचान सेवा निवृत रेलवे कर्मी शंकर प्रसाद के पुत्र गोबिंद कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : झगड़ा छुड़ाने की मिली सजा, पूर्व प्रमुख को अपराधियों ने मारी गोली, पति भी घायल
विज्ञापन


मृतक के पिता शंकर प्रसाद और मां रानी देवी का कहना है कि गुरुवार को वेलोग पटना गए थे। इस दौरान प्रवीण यादव ने गुरुवार को फोन किया था कि तुम्हारे बेटा को हम गोली मार देंगे। जब उन्होंने इसकी वजह पूछी तो प्रवीण यादव ने कहा कि घर और जमीन लिख दो। शुक्रवार की देर शाम घर पहुंचने पर पता चला कि प्रवीन यादव ने गोबिंद को घर के बाहर गोली मार दी। उन्होंने बताया कि गोबिंद मानसिक रूप से बीमार है जिसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar: मुठभेड़ में पकड़ाए तीन आरोपियों को कोर्ट ने भेजा जेल, तीनों पर यूपी की किशोरी के साथ दरिंदगी का है आरोप

पिता शंकर प्रसाद का कहना है कि शास्त्री नगर मोहल्ले में घर के पास दो कट्टा जमीन तीन चार महीने पूर्व खरीदे थे जिस पर पप्पू यादव और उसका बहनोई प्रवीन यादव कब्ज़ा   करना चाहता था। इस बात का विरोध मेरा पूरा परिवार कर रहा था। मृतक की मां ने बताया कि देर शाम  गोबिंद टोटो लेकर जा घर जा रहा था। रास्ते में एक बकरी के गले में बंधा रस्सी  टोटो वाहन के टायर में फंस गया जिसे एक डंडे से मेरा बेटा रस्सी को छुड़ा रहा था, तभी प्रवीन यादव आया मेरे बेटे से मारपीट करने लगा। इसी बहाने से वह मेरे घर के पास मेरे बेटे को गोली मार दी।

 परिजनों का कहना है कि पप्पू यादव बड़े रसूखदार हैं। उसकी पत्नी कुमारी इंदु रानी लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड के टोडलपुर पंचायत के मुखिया है। सभी परिवार के लोग दबंग है। उनके परिवार में पप्पू यादव, बहनोई प्रवीण यादव, गौतम यादव, बिकास यादव, शिवम यादव ने मिलकर मेरे बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामला जमीन विवाद का कारण बताया जा रहा है। हालांकि घटना की जांच की जा रही है। अभी परिजनों से पूछताछ जारी है। सभी आरोपी  फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

                                    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed