फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Youth murder case by friends in Bettiah Bihar police investigation

Bihar : शादी में जाने के लिए निकले युवक की मिली लाश, बहन के नंबर पर आया था मैसेज; अब जांच कर रही पुलिस

Wed, 11 Dec 2024 06:24 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 11 Dec 2024 06:24 PM IST
सार

Bihar : मां को शादी में जाने की बात कहकर घर से निकला। फिर मोबाइल बंद हो गया। कुछ देर के बाद बहन के मोबाइल पर मैसेज आया कि मुंबई जा रहा हूं। जॉब मिल गया है। मोबाइल बंद रहेगा। कॉल मत करना। इस मेसेज को भाई ने भेजा या हत्या करने के बाद हत्यारों ने ?

विज्ञापन
Bihar News : Youth murder case by friends in Bettiah Bihar police investigation
मृतक आदित्य सोनी का प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बेतिया में नदी के किनारे एक युवक की लाश मिली। स्थानीय लोगों की नजर जब लाश पर पड़ी तो लोगों ने पुलिस को लाश मिलने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। शव की पहचान पश्चिम चंपारण जिला के बगहा अंतर्गत पटखौली थाना क्षेत्र के नवल बारवाल पंचायत निवासी सुनील सोनी के पुत्र आदित्य सोनी (18) के रूप में की गई है। घटना कैलाश नगर वार्ड नंबर 8 नारायणपुर घाट की है।

विज्ञापन


पहले शादी और फिर मुंबई जाने की बात कहकर निकला था घर से 
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि आदित्य सोनी रविवार को अपने तीन दोस्तों के साथ घर से निकला था। इस दौरान उसने अपनी मां को शादी समारोह में जाने की बात कही थी। कुछ ही देर के बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। मोबाइल फिर खुला, लेकिन कॉल करने के लिए नहीं, बल्कि मेसेज करने के लिए। उसकी बहन के मोबाइल पर एक मेसेज आया, जिसमें यह लिखा था कि वह कमाने के लिए मुंबई जा रहा है। अब उसका फोन भी बंद हो जाएगा। इस मेसेज के आने के बाद मोबाइल फिर बंद हो गया। फिर उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चल पाया। फिर 9 दिसंबर को नदी किनारे बालू में एक अज्ञात शव मिला। तत्काल उस शव की शिनाख्त नहीं पायी थी, लेकिन पोस्टमार्टम के बाद शव की शिनाख्त मंगलवार की देर रात को हो पाई।
विज्ञापन


बहन के मोबाइल पर भाई ने किया था मैसेज या किसी और ने ?
आदित्य- मैं तीन दोस्तों के साथ कमाने के लिए मुंबई जा रहा हूं। तुम घर पर बोल दो कि मुझे वहां जॉब मिल गया है। मैं अपना सिम भी बंद कर रहा हूं। मेरा जब मन करेगा आ जाऊंगा। मैं अपनी मर्जी से जा रहा हूं। मुझे मैसेज या कॉल मत करना।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहन निधि- पापा जी से बात कर लो पहले। एक बार कॉल करो...
आदित्य- वहां रहने का मैंने सब इंतजाम कर लिया है।
बहन निधि- किसी को कुछ नहीं बोलेंगे मां से बात कर लो।
आदित्य- सिम बंद कर रहा हूं...सबको बोल दो कि मैं ठीक से रहूंगा वहां...
ये आदित्य का अंतिम मैसेज था। इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।

मां से हुई थी आखरी बार बात 
आदित्य की मां मुनेरिका देवी ने बताया कि रविवार की रात 10 बजे उससे फोन पर आखिरी बार बात हुई थी। आदित्य ने कहा था कि वह दोस्तों के साथ शादी में जा रहा है। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। अगले दिन सोमवार को आदित्य के मोबाइल से उसकी बहन निधि को मैसेज आया। इसमें लिखा था कि वह मुंबई जा रहा है। इस मैसेज के बाद हमलोगों ने उसे फोन किया, लेकिन उसका फोन बंद आ रहा था। इससे परेशान होकर परिजन उसके बगहा स्थित किराए के कमरे पर पहुंचे। वहां पूछताछ की, लेकिन वहां से कोई सुराग नहीं मिल सका। इस बीच सोशल मीडिया के जरिए गंडक नदी किनारे शव मिलने की सूचना हमलोगो मिली। इसके बाद हमलोग मौके पर पहुंच शव की पहचान किए।

पिता ने कहा साजिश के तहत की गई है हत्या 
आदित्य के पिता सुनील सोनी का कहना है कि साजिश के तहत मेरे पुत्र की हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि आदित्य पढ़ाई में अच्छा था। उसका किसी के साथ कोई विवाद नहीं था। परिवार का सहारा बनना चाहता था। उनका आरोप है कि हत्या कर शव को बालू में दफना दिया गया। आदित्य के दोस्तों के साथ जाने की बात सामने आई है, लेकिन उनके नाम नहीं बताए गए हैं। उन्होंने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।


जांच में जुटी पुलिस 
घटना के संबंध में पटखौली थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्राथमिकी के लिए परिजनों के आवेदन का इंतजार है। पुलिस ने कहा कि मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। मृतक के दोस्तों के बारे में पता किया जा रहा है। आरोपियों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed