फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Youth dies due to gas cylinder blast in Patna; Cement Factory; Uproar in protest

Bihar News : गैस सिलेंडर ब्लास्ट से युवक की मौत, सीमेंट फैक्ट्री में काम कर रहा था; विरोध में जमकर बवाल

Sun, 11 Aug 2024 09:56 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 11 Aug 2024 09:56 AM IST
सार

परिजनों का कहना था कि फैक्ट्री के वरीय अधिकारी उपस्थित होकर मुआवजा दें। इसके बाद आगे की प्रक्रिया की जायेगी। गुस्साए परिजनों ने पुलिस के काफी समझाने बुझाने के बाद भी शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं जाने दिया।

विज्ञापन
Bihar News: Youth dies due to gas cylinder blast in Patna; Cement Factory; Uproar in protest
पटना पुलिस जांच में जुटी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में शनिवार की देर रात्रि एक युवक की मौत गैस सिलेंडर फटने से मौत हो गई। मृत युवक की पहचान नालंदा जिला के करायपशुराय थाना अंतर्गत हुड़ारी गांव निवासी सुजीत केवट के रूप में हुई है। वह जो दनियावा स्थित सीमेंट कंपनी वेल्डर का काम करता था। काम करने के दौरान सिलेंडर फटने से युवक की मौत हो गई। इधर, तेज धमाके से फैक्ट्री में अफरातफरी का माहोल कायम हो गया। इस घटना के बाद घटना की सूचना परिवार वालो दी गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया ।

विज्ञापन


मुआवजे के लेकर परिजनों ने किया हंगामा 
वहीं घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनो ने मुआवजा की मांग लेकर जमकर हंगामा किया। परिजनों का कहना था कि फैक्ट्री के वरीय अधिकारी उपस्थित होकर मुआवजा दें। इसके बाद आगे की प्रक्रिया की जायेगी। गुस्साए परिजनों ने पुलिस के काफी समझाने बुझाने के बाद भी शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं जाने दिया। सुबह वरीय अधिकारियों ने परिजनों को उचित मुआवाज का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया। 
विज्ञापन


फैक्ट्री के अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है
पुलिस के अनुसार, फैक्ट्री में सिलेंडर फटने से युवक की मौत हो गई है। सिलेंडर फटने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फैक्ट्री के अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed