{"_id":"684a99e07b7eee11790e48d1","slug":"bihar-news-youth-congress-protest-in-buxar-over-crime-unemployment-migration-police-intervene-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: अपराध, बेरोजगारी और पलायन पर फूटा गुस्सा; बक्सर में युवा कांग्रेस की हुंकार, पुलिस ने रोका आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: अपराध, बेरोजगारी और पलायन पर फूटा गुस्सा; बक्सर में युवा कांग्रेस की हुंकार, पुलिस ने रोका आंदोलन
Thu, 12 Jun 2025 02:45 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Thu, 12 Jun 2025 02:45 PM IST
सार
बिहार में बढ़ते अपराध, बेरोजगारी और पलायन के विरोध में गुरुवार को युवा कांग्रेस ने बक्सर में विरोध प्रदर्शन किया। युवा नेता पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट घेराव की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने अंबेडकर चौक पर रोकते हुए दर्जनों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
बक्सर में युवा कांग्रेस का घेराव आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बक्सर में गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे युवा कांग्रेस ने बिहार में बढ़ते अपराध, बेरोजगारी और पलायन के खिलाफ बक्सर में जोरदार प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस नेता पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता झंडे लेकर कलेक्ट्रेट घेराव के लिए निकले। अंबेडकर चौक पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया, जहां प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
हिरासत में लिए गए दर्जनों कार्यकर्ता
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और नगर थाना भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से कांग्रेस कार्यकर्ता और उग्र हो गए। हिरासत में लिए जाने के बावजूद उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी जारी रखी।
विज्ञापन
सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जिला युवा कांग्रेस प्रभारी राम सिंह चौधरी ने पुलिस हिरासत में कहा, "नीतीश सरकार युवाओं की आवाज को दबा रही है और अपराधियों को संरक्षण दे रही है।" युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव पंकज उपाध्याय ने कहा कि सरकार अपराध नियंत्रण में पूरी तरह विफल है और जनता में असुरक्षा की भावना लगातार बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें: 24 साल की सिपाही पांच बहनों में इकलौती कमाने वाली थी, मां बोली- कोमल को ही अपना बेटा मानती थी
अपराध नियंत्रण के लिए रखी मांगें
युवा कांग्रेस नेता आशुतोष त्रिपाठी ने राज्य सरकार से मांग की कि अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी हो, पुलिस प्रशासन की जवाबदेही तय की जाए और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने प्रत्येक जिले में अपराध नियंत्रण के लिए विशेष टास्क फोर्स के गठन की भी मांग की।
प्रदर्शन बिना अनुमति के हुआ: प्रशासन
अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य और नगर थाना पुलिस ने मौके पर मोर्चा संभाला। सीओ शांडिल्य ने बताया कि प्रदर्शन बिना प्रशासनिक अनुमति के किया गया, जिस कारण 30 से 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।