फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Youth commits suicide by shooting himself in Patna City: Patna Police investigation

Bihar News: बहन ने हथियार रखने से मना किया तो भाई ने खुद को ही मार दी गोली, मौत के बाद घर में पसरा मातम

Sun, 19 Jan 2025 03:41 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 19 Jan 2025 03:41 PM IST
सार

इतनी सी बात पर युवक अपनी बहन से झगड़ा करने लगा। इसके बाद उसकी बहन और पिता ने हथियार लौटाने के कहा तो युवक ने गुस्से में खुद को ही गोली मार ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Bihar News: Youth commits suicide by shooting himself in Patna City: Patna Police investigation
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना सिटी में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। कारण बस इतना था कि उसकी बहन ने उसे हथियार रखने से मना किया था। इतनी सी बात पर वह अपनी बहन से झगड़ा करने लगा। इसके बाद उसकी बहन और पिता ने हथियार लौटाने के लिए कहा तो युवक ने गुस्से में खुद को ही गोली मार ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। परिजन जब तक उसे अस्पताल लेकर जाते तब तक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया
घटना आलमगंज थाना क्षेत्र के मीना बाजार की है। इधर, गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पटना सिटी से एएसपी अतुलेश झा ने कहा कि घर में सबलोग मौजूद थे। आपसी विवाद के बाद यह गोलीबारी हुई। जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। टीम ने घटना में प्रयुक्त हथियार को बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन


गोली लगते जमीन पर गिर गया अमन 
स्थानीय लोगों का कहना है कि नालंदा निवासी अमन पूरे परिवार के साथ पिछले तीन महीने से पटनासिटी में रहता था। यहां पर वह कंबल बेचने का काम करता था। अमन की बहन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से अमन हथियार रखने लगा था। रविवार सुबह मैं और मेरे पिता ने इस पर आपत्ति जताई और अमन को हथियार रखने से मना किया। उसने कहा कि वह अपने दोस्त से हथियार लेकर आया है। मैंने कहा कि वापस लोटा दो। अमन ऐसा करने के लिए तैयार नहीं हुआ। जब हमलोगों ने जिद्द की तो अमन ने अपने कमर से पिस्टल निकालकर खुद को गोली मार लिया। गोली लगते वह जमीन पर गिर गया। उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed