{"_id":"672a2fe4c44b49211f0a96d8","slug":"bihar-news-young-man-was-murdered-over-division-of-shares-in-muzaffarpur-news-bihar-police-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : हिस्सेदारी को लेकर दोस्तों ने दोस्त की ले ली जान, मेला दिखाने के लिए बुलाया और फिर कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : हिस्सेदारी को लेकर दोस्तों ने दोस्त की ले ली जान, मेला दिखाने के लिए बुलाया और फिर कर दी हत्या
Tue, 05 Nov 2024 08:17 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 05 Nov 2024 08:17 PM IST
सार
Bihar : छोटी बड़ी छिनतई और लूट में हिस्सेदारी को लेकर एक युवक को उसी के साथियों ने चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी। इस मामले का पता तब चला जब घटनास्थल से मृतक का मोबाइल घटनास्थल से बरामद हुआ।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
मुजफ्फरपुर की पुलिस ने सकरा थाना क्षेत्र में चौर में मिले नितेश उर्फ अभिनव यादव हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि दोस्तों ने घर से बुलवाया और फिर मेला को दिखाने के बाद उसे एक सुनसान जगह पर ले गये। फिर चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कुल चार अपराधी शामिल थे, जिसमें से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उन आरोपियों के पास से एक चाकू, मृतक का मोबाइल फोन और बाइक बरामद किया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि बीते 10 अक्टूबर को एक युवक नितेश कुमार उर्फ अभिनव यादव के गायब होने को लेकर परिजन ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के सातवें दिन 17 अक्टूबर को एक युवक का शव मिला, जिसकी पहचान नितेश उर्फ अभिनव के रूप में की गई। इस मामले में पुलिस ने जांच के दौरान बताया कि मृतक का कुछ लोगों के साथ लेन-देन का विवाद था। नितेश उर्फ अभिनव यादव से लगातार बकाये की मांग की जा रही थी, जिसे वह पूरा नहीं कर पा रहा था। इसी वजह से उसके चार दोस्तो ने मेला देखने और घूमने के बहाने बुलाया और फिर एक सुनसान जगह पर ले जाकर चाकू से गोद कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद उसके शव को एक पास के ही चौड़ के पास फेंक दिया। पुलिस को जांच के दौरान मृतक का मोबाइल फोन वही पाया गया। पुलिस ने जांच में पता चला कि मृतक अभिनव का कुछ लड़कों से लेन देन का मामला था, जिसके बाद इस मामले में दो आरोपी मनीष कुमार और बबलू कुमार को पकड़ा गया, जिसने इस घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया और बताया कि हमारा हिस्सा अभिनव नहीं दे रहा था इसलिए हमलोग ने हत्या कर दी। इस मामले में कुल 4 लोग शमिल थे, जिसमें दो आरोपी पकड़े गए हैं। अन्य दो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन