फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : young man was crushed by a fire engine in Patna.Prakash Utsav festival.

Bihar News : प्रकाश उत्सव पर्व में ड्यूटी के लिए जा रही थी अग्निशमन गाड़ी ने युवक को कुचला, जमकर हुआ हंगामा

Mon, 15 Jan 2024 01:04 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 15 Jan 2024 01:04 PM IST
सार

Bihar : प्रकाश पर्व में ड्यूटी के लिए जा रही थी अग्नि दस्त गाड़ी ने एक युवक को कुचल दिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। 

विज्ञापन
Bihar News : young man was crushed by a fire engine in Patna.Prakash Utsav festival.
इसी अग्निशमन गाड़ी से हुई है घटना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रकाश उत्सव पर्व के अवसर पर ड्यूटी के लिए जा रही थी अग्नि दस्त गाड़ी ने एक युवक को कुचल दिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के हाजीगंज के पास की है। मृतक की पहचान हाजीगंज निवासी मोहम्मद मुस्तकीम (35) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


प्रकाश उत्सव पर्व में ड्यूटी पर जा रही थी गाड़ी 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि प्रकाश उत्सव पर्व को लेकर पटना सिटी के हाजीगंज से एक अग्निदस्ते की गाड़ी चौक की तरफ आ रही थी। इसी क्रम में हाजीगंज के नजदीक एक युवक अग्निदस्ते की गाड़ी की चपेट में आ गया। इस घटना में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गाड़ी का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर हंगामा करने लगे। इसको लेकर कुछ देर के लिए वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना पाकर चौक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बूझकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed