{"_id":"683b25ab267f54ce750d8ab7","slug":"bihar-news-young-man-tried-to-commit-suicide-case-patliputra-police-station-patna-bihar-police-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : युवक थाना में करने लगा आत्मदाह, खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा; पुलिस ने बताई वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : युवक थाना में करने लगा आत्मदाह, खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा; पुलिस ने बताई वजह
Sat, 31 May 2025 09:22 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 31 May 2025 09:22 PM IST
सार
Bihar : युवक थाना में घुसते ही पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगा। पुलिस पर न्याय नहीं करने का आरोप लगाते हुए अचानक किरासन तेल को शरीर पर डाल लिया और आत्मदाह करने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
युवक को पकड़ती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी पटना के एक थाना कैंपस में अचानक अफरातफरी का माहौल हो गया। कई पुलिसकर्मी एक युवक को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। इस तरह से थाना परिसर में काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा। काफी कोशिश करने के बाद युवक को शांत किया जा सका। मामला पाटलिपुत्र थाना का है।
विज्ञापन
इस खबर को भी पढ़ें -Bihar News : जातीय जनगणना से पहले नीतीश कुमार सरकार जातियों को कर रही संतुष्ट, आज इन जातिगत आयोगों का गठन
विज्ञापन
घटना के संबंध में पाटलिपुत्र थाना अध्यक्ष राज किशोर सिंह ने बताया कि एक युवक कहीं से मिटटी का तेल लेकर आ गया और खुद के शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़कर चिल्ला-चिल्लाकर यह कहने लगा कि मैं आत्महत्या कर लूँगा। इससे पहले कि वह अपने इरादे में कामयाब हो पाता, थाना में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। यह हाई वोल्टेज ड्रामा के दौरान थाने में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन
इस खबर को भी पढ़ें -Bihar News : युवक थाना में करने लगा आत्मदाह, खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा; पुलिस ने बताई वजह
घटना के संबंध में पाटलिपुत्र थाना अध्यक्ष राज किशोर सिंह ने बताया कि वह किसी केस के मामले में पुलिस पर दवाब बनाने की कोशिश कर रहा था। उसकी मांग थी कि पुलिस विरोधी पक्ष पर कार्रवाई करे। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस कानून के हिसाब से ही काम करेगी। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार ही पुलिस दूसरे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इसी बात को लेकर युवक मिटटी का तेल लेकर थाना आया और कैंपस में आकर मिटटी का तेल अपने शारीर पर डाल लिया। फिर पॉकेट से माचिस निकालने लगा, लेकिन तबतक वहां मौजूद पुलिसकर्मी उसकी मंशा को समझ गये और जबरदस्ती करते हुए उसके हाथ से माचिस छिन लिया।