फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Young man shot dead murder case sekhpura bihar police investigation

Bihar News : पहले बेटे को छत से फेंका, अब पिता को ससुराल में किया गोलियों से छलनी; पत्नी ने खोला हत्या का राज

Sat, 15 Feb 2025 11:56 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 15 Feb 2025 11:56 PM IST
सार

Murder Case : तीन चार दिन पहले दिल्ली से लौटा था। आज ससुराल जा रहजा था। तभी बीच रास्ते में घेरकर युवक को गोलियों से छलनी कर दिया। हत्या करने वाले भी अपने ही हैं।  

विज्ञापन
Bihar News : Young man shot dead murder case sekhpura bihar police investigation
मृतक का प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

शेखपुरा में बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान बुधौली मोहल्ले निवासी सुरेश यादव के पुत्र सुबोध यादव के रूप में की गई है। घटना शनिवार की देर शाम को घटित हुई है, जब युवक अपने ससुराल सदर प्रखंड अंतर्गत मटोखर गांव जा रहे थे। इसी दौरान पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने गांव के स्कूल के समीप घेरकर उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। सूचना मिलने के बाद परिजनों में ग्रामीणों के सहयोग से मृतक को सदर अस्पताल ले जाया गया। सभी आपस मे रिश्तेदार बताये जा रहे है।

विज्ञापन


पुराने विवाद में रिश्तेदारों ने दिया घटना को अंजाम 
मृतक की पत्नी नीलम देवी ने बताया कि एक साल पूर्व प्याज उखाड़ने को लेकर हुए विवाद में उसके रिश्तेदार सैना यादव, संजीत यादव, नीतीश कुमार, जोगन यादव, राजो यादव आदि लोगों ने मारपीट कर पैर तोड़ दिए थे। उस दौरान उक्त लोगों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी, जिसके बाद से ही उक्त सभी लोग मौके की तलाश में थे और आज घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन


पूर्व में बेटे को आरोपी ने छत से दिया था फेंक
मृतक की पत्नी ने कहा कि उसका भाई नही है और वह दो बहन है। उसके पिता की मौत के पश्चात वह गांव में ही अपने बच्चों के साथ रहकर जमीन और जायदाद का देखभाल करती थी। उन्होंने कहा कि 6 माह पूर्व मारने की नीयत से उसके छोटे पुत्र को उक्त आरोपियो ने छत से फेंक दिया था, जिससे वह घायल हो गया था, जिसकी पंचायती भी हुई थी। तब से लेकर वह दुश्मनी साधे हुए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में रहकर करता था मज़दूरी
मृतक के बड़े भाई ने कहा कि सूचना मिलने और वह मटोखर गांव पहुंचे थे, जहां देखा कि उसके भाई मृत पड़ा है। उसके शरीर 3 से 4 गोली लगी है। उन्होंने कहा कि उसके भाई 3-4 दिन पहले से दिल्ली से आया था और आज देर शाम अपने ससुराल गया था, जिसके बाद उसकी हत्या की सूचना मिली।


अपराधी प्रवृति का था मृतक
शेखपुरा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि जमीन विवाद में युवक की हत्या हुई है। पत्नी के बयान पर 3-4 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष ने कहा मृतक अपराधी प्रवृति का था। उस पर हत्या, गोलीबारी, लूटपाट सहित कई संगीन मामले शेखपुरा थाना में दर्ज है। हाल ही के दिनों में वह जेल से छूटा था। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed