फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News; Young man shot dead in Patna, criminals also stabbed him, Crime News, Bihar Police

Bihar News: पटना में युवक का मर्डर, इस इलाके से गुजर रहा था, अपराधियों ने पहले चाकू गोदा फिर सिर में गोली मारी

Tue, 05 Sep 2023 05:45 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 05 Sep 2023 05:45 PM IST
सार

स्थानीय लोगों के अनुसार, सोरंगपुर इलाके में आधी रात लगभग 1:30 बजे एक युवक सड़क से गुजर रहा था। इसी क्रम में अपराधियों ने उसे घेर कर उसके शरीर पर चाकुओं से 10 से अधिक बार वार किया।

विज्ञापन
Bihar News; Young man shot dead in Patna, criminals also stabbed him, Crime News, Bihar Police
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पटना में एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के सुरंगपुर की है। सोमवार आधी रात को युवक सुरंगपुर की ओर से गुजर रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने उसपर हमला कर दिया। अपराधियों ने पहले चाकू से वार दिया। इसके बाद जब युवक की सांसे नहीं थमी तो गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन


इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दी है। पुलिस मृतक युवक के पहचान करने में जुट गई है। सीटीएसपी पूर्वी संदीप कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए प्रथम दृष्टया मे मामला आपसी विवाद के होने का आशंका जताई है। अपराधियों ने बेरहमी से युवक की हत्या की है। अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाला जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


अपराधियों ने सिर में दो गोली मारी
स्थानीय लोगों के अनुसार, सोरंगपुर इलाके में आधी रात लगभग 1:30 बजे एक युवक सड़क से गुजर रहा था। इसी क्रम में अपराधियों ने उसे घेर कर उसके शरीर पर चाकुओं से 10 से अधिक बार वार किया। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने युवक के शरीर के पेट, छाती, गर्दन और शरीर के कई भागों में लगातार चाकू से वार किया। इसके बाद अपराधियों ने युवक को सिर में दो गोली मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कहा- आपसी विवाद में हत्या की आशंका
बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। रामकृष्ण नगर थाना प्रभारी जहांगीर आलम ने बताया कि मृतक युवक की उम्र लगभग 24 वर्ष के आसपास बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगाल में जुट गई है। एक सवाल के जवाब उन्होंने कहा कि मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed