फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Young man murdered in Sitamarhi, had gone to see Janmashtami fair, people beat him to death

Bihar News: सीतामढ़ी में युवक की हत्या, जन्माष्टमी का मेला देखने गया था, इन लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला

Tue, 27 Aug 2024 11:55 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 27 Aug 2024 11:55 AM IST
सार

परिजनों ने बताया कि सुमित का एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर पूर्व में गांव में पंचायती भी हुई थी। पंचायती के दौरान लड़की के परिजनों ने सुमित को जान से मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
Bihar News: Young man murdered in Sitamarhi, had gone to see Janmashtami fair, people beat him to death
सुमित कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी में युवक की हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि जिस लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था, उन्हीं लोगों इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के कमलदह गांव की है। मृत युवक की पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र के कमलदह वार्ड एक निवासी वीरेंद्र साह के 19 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार के रूप में की गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। 
विज्ञापन


मेला देखने के लिए घर से निकला था

स्थानीय लोगों का कहना है कि सोमवार देर रात सुमित जन्माष्टमी का मेला देखने गया था। हालांकि, देर रात तक नहीं पहुंचने पर परिजन उसे ढूढने लगे। करीब दो बजे तक उसके नहीं लौटने पर बड़ा भाई अमित उसे खोजने निकला था। इसी दौरान उसने देखा कि कुछ लोग उसके भाई को बांधकर पीट रहे थे। उसने अपराधियों से गुहार लगाई लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी। इसके बाद वह स्थानीय बथनाहा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी बुरी तरह हालत में सुमित को मुक्त कराकर पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां गंभीर स्थिति को देख चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन इंसाफ मांग रहे हैं। वह हत्यारों सख्त कारवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


गांव की लड़की से चल रहा था प्रेम प्रसंग

मृतक के बड़े भाई अमित ने बताया की मृतक सुमित का एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर पूर्व में गांव में पंचायती भी हुई थी। पंचायती के दौरान लड़की के परिजनों ने सुमित को जान से मारने की धमकी दी थी। इधर, मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल, सदर अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed