फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : young man Murder case love affair Saran bihar police investigation

Bihar News : घर बुलाकर युवक की हत्या, प्रेम-प्रसंग में चाकू गोदा; फिर ईंट-पत्थर से कूचकर मार डाला

Thu, 06 Feb 2025 07:00 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 06 Feb 2025 07:00 PM IST
सार

Murder case : पड़ोसी ने एक युवक की हत्या कर दी। लोगों को लगा कि सरस्वती पूजा के विसर्जन में हुए विवाद की वजह से यह घटना हुई है, लेकिन जांच के बाद स्पष्ट हुआ कि मामला कुछ और है। 

विज्ञापन
Bihar News : young man Murder case love affair Saran bihar police investigation
मृतक का प्रोफाइल फोटो और रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सारण में पड़ोसी ने एक युवक को घर पर बुलाया और चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी। घटना रसूलपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव की है। मृतक की पहचान गोलू कुमार महतो (19) के रूप में की गई है। हालाँकि पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि दो पक्षों के बीच युवकों का आपसी विवाद हुआ था। शुरूआती समय में लगा था कि यह मामला सरस्वती पूजा के विसर्जन में हुए विवाद के कारण हुआ है लेकिन जांच के दौरान मामला दूसरा निकला। रसूलपुर थाने में पीड़ित पक्ष के द्वारा कांड संख्या 15/25 में 103 बीएनएस सहित अपराध की संबंधित धाराओं में 3 लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रसूलपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी श्रवण पंडित के पुत्र प्रदीप पंडित और  उसके रिश्तेदार डोरीगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी गोविंदा पंडित के रूप में की गई है।
विज्ञापन


घटना के संबंध में बताया जाता है कि रसूलपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव में बुधवार की देर शाम को हुए दो परिवारों के युवकों के बीच आपसी विवाद होने पर एक पक्ष ने  इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को समझा- बुझाकर वापस चली गई। मृतक की मां ऊषा देवी का आरोप है कि इसके कुछ देर बाद अपने घर पर खाना खा रहे गोलू कुमार महतो को आरोपी पक्ष अपने घर पर धान का बोरा उठाने के लिए बुलवाया। जिसके बाद छत पर ले जाकर ईंट पत्थर से कूचकर व चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची रसूलपुर थाने के पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से मरणासन्न अवस्था में जख्मी युवक को उपचार के लिए नजदीकी एकमा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए रात में ही सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद रसूलपुर थाने की पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। मामले की पुलिस द्वारा जांच- पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिउस का कहना है कि जांच में प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग के दौरान हत्या की आशंका है। पुलिस मामले की विभिन्न बिंदुओं पर गहन जांच कर रही है। एसडीपीओ सदर-2, एकमा- राजकुमार व रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रभात कुमार नवादा गांव पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिजनों व आसपास के ग्रामीणों का बयान लिया। वही सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य अपरधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मौके पर एफएसएल टीम व स्वान दस्ता की टीम द्वारा पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया है। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एकमा - राजकुमार, रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रभात कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं इस मामले में पुलिस द्वारा जांच- पड़ताल किया जा रहा है। क्योंकि स्थानीय ग्रामीणों के बीच मामले में प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की आशंका जताई गई है। वहीं युवक की हत्या को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

मृतक की मां उषा देवी का कहना है कि देर शाम को मैंने खाना खाने के लिए कहा था, लेकिन इतने में ही पड़ोस की महिलाएं आ गई। उन लोगों ने कहा कि घर में धान रखा हुआ है उसको छत पर रखना है। इतना सुनते ही गोलू उन लोगों के साथ चला गया। लेकिन जब वह काफी देर तक नहीं लौटा तो पड़ोसियों के घर गई। वहां पहुंचने पर देखा कि मेरा बेटा खून से सना हुआ छत पर बेसुध पड़ा हुआ है। वहीं इसको बचाने के उद्वेश्य से पड़ोस की एक महिला भी छत पर पहुंची तो उसकी सांस चल रही थी। किसी तरह उसके उठाकर इलाज के लिए ले जाना चाह रहे थे, लेकिन उन लोगों ने गेट बंद कर दिया और कहा कि अब प्रशासन के आने के बाद ही कोई यहां से जा सकता है।


गोलू एक माह पहले गुजरात से प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी कर के घर वापस आया हुआ था। बाल्यकाल के दौरान ही पिता की मृत्यु हो गई थी। इस कारण दोनों भाई मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। एक भाई की हत्या से दोनों वृद्ध महिलाओं के बुढ़ापे का एक सहारा छीन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed