{"_id":"667dad6afcac06ccb106e0a7","slug":"bihar-news-young-man-died-due-to-lightning-on-wedding-date-last-month-vaishali-hazipur-news-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : आकाशी आफत से युवक की मौत, पिछले महीने इसी तारीख को हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : आकाशी आफत से युवक की मौत, पिछले महीने इसी तारीख को हुई थी शादी
Thu, 27 Jun 2024 11:50 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 27 Jun 2024 11:50 PM IST
सार
Bihar : इसी तारीख को पिछले महीने शादी हुई थी, आज खेत में काम करने के दौरान अचानक वज्रपात हुआ, जिसमें युवक की मौत हो गई। मृतक छह भाइयों में सबसे छोटे था। परिवार वालों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतक धीरज कुमार का प्रोफाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली में खेत में काम करने के दौरान एक युवक पर आकाशी बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। घटना सदर प्रखंड अंतर्गत बराटी थाना क्षेत्र के बिशनपुर राम गांव की है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान अर्जुन पासवान के पुत्र धीरज कुमार (30) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने घटना की जानकारी बराटी थाना की पुलिस पदाधिकारी को दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। वही परिवार वालों का रोते-रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन
खेत में काम करने के दौरान गिरा ठनका
घटना के संबंध में परिजनों का कहना कि धीरज कुमार खेत में काम करने गया था। काम करने के दौरान ठनका की चपेट में आने से धीरज की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से शव को घर पर लाया गया। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
इसी दिन पिछले महीने को हुई थी शादी
धीरज पासवान की शादी पिछले महीने 27 मई को गोरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर खुर्द निवासी रामनाथ पासवान की पुत्री सोनी कुमारी के साथ हुई थी। घटना के संबंध में धीरज के भाई कन्हैया ने बताया कि चंवर में धीरज कुमार थे, ठनका की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि धीरज के एक महीना पहले शादी हुई थी। धीरज 6 भाइयों में सबसे छोटे थे। परिवार वालों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल है। इस संबंध में बराटी थाना प्रभारी ने बताया है कि बिजली गिरने से एक युवक की मौत हुई है जिसे शव कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जहां पर पोस्टमार्टम के बाद सब परिवार वालों को सौंप दिया जाएगा पूरा घटना हाजीपुर प्रखंड के बिशनपुर राम गांव की है।