Bihar : दोस्तों के साथ गंगाजल लेने आए युवक की नदी में डूबन से मौत, कड़ी मश्क्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव
Bihar News : घर वालों को बिना जानकारी दिए हुए युवक गंगा नदी में जल लेने के लिए दोस्तों के साथ पहुंचा था, जहां उसकी डूबने से मौत हो गई। जैसे ही युवक के मौत की जानकारी परिजनों को हुई, तो घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विस्तार
भाजपा नेताओं ने व्यक्त किया शोक
घटना की जानकारी मृतक के परिवार वालों और दोस्तों को मिली, तो लोगों की घटना स्थल पर भीड़ जुट गई। एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बरामद कर लिया है। मृतक का शव मिलते ही परिवार वालों के बीच कोहराम मच गया। पूर्व सांसद रामकृपाल यादव और पूर्व विधायक श्रीकांत निराला समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश यादव ने परिवार वालों से मिलकर संवेदना प्रकट की है। घटना पर शोक जताया है।ये भी पढ़ें- Bihar News: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बहनोई हरिलाल यादव का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक
दोस्तों से पूछने के बाद परिजनों को चला पता
इधर मृतक युवक के परिवार वालों का कहना है कि रोहित घर वालों को बगैर बोले ही अपने दोस्तों के साथ वह मनेर गंगाजल लेने के लिए आ गया था। जिसकी जानकारी न होने के कारण काफी खोजबीन की गई और इसकी जानकारी उसके दोस्तों ने भी परिवार वालों को नहीं दिया था। इसके बाद किसी तरह पूछताछ कर दोस्तों ने बताया कि वह मनेर के गंगा नदी में डूब गया है।
ये भी पढ़ें- Bihar News: लखीसराय में आवारा सांड के हमले से बुजुर्ग महिला की मौत, बाइक सवार दो गंभीर घायल