{"_id":"664a002927d8c6487906bc19","slug":"bihar-news-woman-murdered-in-madhepura-husband-said-brothers-accused-her-of-being-a-witch-and-killed-her-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : मधेपुरा में महिला की हत्या, पति ने कहा- डायन का आरोप लगा मेरे भाइयों ने गला दबाकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : मधेपुरा में महिला की हत्या, पति ने कहा- डायन का आरोप लगा मेरे भाइयों ने गला दबाकर मार डाला
Sun, 19 May 2024 07:05 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 19 May 2024 07:05 PM IST
सार
थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है। परिजनों से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर पंचायत के वार्ड छह में रविवार महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उसपर डायन होने का आरोप लगाया। मृत महिला की पहचान फंटूश कुमार की पत्नी मनीषा देवी (21 वर्ष) के रूप में हुई। घटना के बाद फंटूश कुमार ने बताया कि उनके बड़े भाई अनिल शर्मा का 10 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार पिछले छह-सात महीने से बीमार चल रहा था। सत्यम के बीमार होने के कारण अनिल शर्मा के साथ-साथ अन्य दो भाई शंभू शर्मा व बाबूलाल शर्मा के द्वारा बार-बार मेरी पत्नी मनीषा देवी पर यह आरोप लगाया जा रहा था कि तुम डायन हो और तुमने ही ने मेरे बेटे को बीमार कर दिया है। इसको लेकर उनलोगों ने कई बार लड़ाई-झगड़ा भी किया।
विज्ञापन
मेरे भाइयों ने ही मेरी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी
रविवार को अनिल शर्मा के बीमार पुत्र सत्यम कुमार की मौत उनके मौसी के घर आलमनगर थाना क्षेत्र के रतवारा में इलाज के दौरान हो गई। इसकी सूचना फोन से मेरे भाइयों के मिलने के बाद मेरे तीनों भाई मुझे तथा मेरी पत्नी के साथ मारपीट करने लगे। गांव वालों ने किसी तरह बीच-बचाव कर हम दोनों को बचाया। झगड़ा के कुछ देर के बाद मैं शौच करने घर से बाहर गया। वहां से आने के बाद देखा कि घर में ही मेरी पत्नी लाश पड़ी थी। मेरे भाइयों ने ही मेरी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
घटना को अंजाम देने के बाद तीनों भाई घर से फरार हो गए
शोर मचाने पर ग्रामीण सहित मुखिया दिनेश शर्मा व अन्य घटनास्थल पर पहुंचे। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों भाई घर से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार एएसआई राकेश कुमार सिंह दलबल के साथ पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है। परिजनों से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन