{"_id":"65adfd4b18a85f18ca073945","slug":"bihar-news-woman-murdered-in-darbhanga-son-said-mother-was-beaten-to-death-land-dispute-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : दरभंगा में महिला की हत्या, बेटे ने कहा- इस विवाद के कारण मां को पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : दरभंगा में महिला की हत्या, बेटे ने कहा- इस विवाद के कारण मां को पीट-पीटकर मार डाला
Mon, 22 Jan 2024 10:59 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 22 Jan 2024 10:59 AM IST
सार
नीतीश ने बताया कि उसके आंगन में पट्टीदार शिव कुमार महतो, रामबहादुर महतो एवं शांति देवी समेत पांच-छह लोग आए और मां के साथ मारपीट करते हुए जमीन का कागज मांगने लगे।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दरभंगा के हायाघाट थाना क्षेत्र के नैयाम गांव में जमीन विवाद में हुई मारपीट के दौरान महिला की हत्या कर दी गयी। जमीन विवाद में पाटीदारों ने महिला को पीट-पीटकर मार डाला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत महिला की पहचान सिकंदर महतो की पत्नी अनिता देवी (48) के रूप में हुई। है।
विज्ञापन
मृतका के पुत्र ने नीतीश ने बताया कि उसके आंगन में पट्टीदार शिव कुमार महतो, रामबहादुर महतो एवं शांति देवी समेत पांच-छह लोग आए और मां के साथ मारपीट करते हुए जमीन का कागज मांगने लगे।देखते ही देखते सभी लोग बांस और पाइप से मां को मारने लगे। जब वह हमलावरों से मां को बचाने आया तो उन्होंने उसके साथ भी मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान दो लोग उसकी मां का गला भी दबा रहे थे। सभी उसे जान से मार देने की बात कहने लगे। उसकी मां जब बेहोश हो गयी तो उसने पुलिस को फोन किया। पुलिस भी फौरन घटनास्थल पर पहुंचकर उसकी मां को इलाज के लिए पीएचसी ले आयी लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
महिला के पुत्र से भी घटना की जानकारी ली
घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर तहकीकात करते हुए मृत महिला के पुत्र से भी घटना की जानकारी ली। नीतीश के अनुसार, उसके पिता रोजगार के लिए दिल्ली रहते हैं। वह गांव में ही रहकर नौवीं कक्षा में पढ़ाई करता है। दो-तीन दिनों से उसके पाटीदार उसकी मां से झगड़ा कर रहे थे और उन्हें जान से मार देने की धमकी दे रहे थे। बार-बार वे जमीन का कागज मांगते थे।
विज्ञापन
पुलिस बोली- जमीन विवाद में हुई हत्या
इधर, हायाघाट थानाध्य्क्ष सुनीता कुमारी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। शव के साथ अस्पताल पहुंचे मृतका के दामाद उल्लास कुमार ने बताया कि रात हो जाने के कारण पोस्टमार्टम हाउस का गेट बंद हो गया। इस सम्बंध में सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि मामले की जांच में जमीन विवाद में महिला की हत्या करने की बात सामने आई है। मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है।