{"_id":"670a5e1b9230e832900d5417","slug":"bihar-news-woman-murdered-in-bettiah-stabbed-him-to-death-with-a-sharp-weapon-bihar-police-bihar-crime-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : बेतिया में महिला की हत्या; मेला दिखाने के बहाने ले गया पति, धारदार हथियार से वारकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : बेतिया में महिला की हत्या; मेला दिखाने के बहाने ले गया पति, धारदार हथियार से वारकर मार डाला
Sat, 12 Oct 2024 05:01 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:01 PM IST
सार
थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पति अमित पटेल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर ली है। छापेमारी कर अमित को गिरफ्तार भी कर लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
सरिता देवी और अमित कुमार की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिम चंपारण के बेतिया में एक महिला की हत्या कर दी गई। इस वारदात को किसी और ने नहीं उसके पति ने ही अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। इधर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बगहा पुलिस जिले के घेवहीया और तुनिहवा के बीच सुनसान सड़क पर हुई। मृत महिला की पहचान धनाहा थाना क्षेत्र के कठार गांव निवासी अमित कुमार के पत्नी सरिता देवी (35) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि नवरात्रि की नवमी की रात आरोपी पति ने मेला दिखाने के बहाने अपने पत्नी को सुनसान जगह पर ले गया और उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या के एक दिन पहले वह अपनी पत्नी को उसके मायके यूपी के रामकोला से लेकर आया था।
शनिवार दोपहर राहगीरों ने जब सड़क के किनारे शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर छानबीन करने मे जुट गई। हालांकि, घंटो मशक्कत के बाद पुलिस ने शव की पहचान कर ली। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सरिता देवी के गले और पेट पर धारदार हथियार से गहरे जख्म हैं। सनकी पति ने पेट पर दो बार वार किया। जब तक उसकी मौत नहीं हुई तब तक वह वार करते रहा। घटना के बाद सरिता के मायके वालों रो-रोकर बुरा हाल है।
नौ साल पहले हुई थी दोनों की शादी
परिजनों का कहना है कि सरिता और अमित की शादी नौ साल पहले हुई थी। शादी के बाद दोनों का दाम्पत्य जीवन सुखमय चल रहा था। इसके बाद सरिता के दो बच्चे भी हुए। इनकी उम्र लगभग आठ और छह साल है। कुछ साल बाद दोनों के आपसी संबंध खराब हो गए। अमित पति नशा करने लगा, जिसे पत्नी रोकना चाहती थी। इसी बात पर दोनों के बीच में संबंध खराब हो गया। इसके बाद अमित ने सरिता को दो बार जान से मारने की कोशिश की लेकिन दोनों बार वह बच गई। हालांकि तीसरी बार पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
जेल गया था, तब सरिता ने ही कराई थी बेल
2021 में भी आरोपी अमित कुमार अपनी पत्नी की हत्या की कोशिश में जेल गया था। एक साल जेल में रहने के बाद पत्नी ने ही उसकी बेल कराई थी। साल 2022 से आरोपी मुंबई में रह रहा था जबकि महिला अपने मायके में रहती थी। शुक्रवार को अपने परिवार के साथ पत्नी को विदा कर बगहा लाया था, प्लानिंग करके हत्या कर दी। पूर्व मे जब उसने उसकी गर्दन पर हमला किया था जिसमें महिला बच गई थी। इस घटना में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए अमित को जेल भेज दिया था। इसी बीच कई दफा अमित ने जेल से सरिता के पास खबर भेजवाया और जेल से छुड़ाने की बात कही। इधर थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पति अमित पटेल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने अमित को गिरफ्तार भी कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।