फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Woman murdered in Bettiah, stabbed him to death with a sharp weapon; Bihar Police, Bihar Crime

Bihar News : बेतिया में महिला की हत्या; मेला दिखाने के बहाने ले गया पति, धारदार हथियार से वारकर मार डाला

Sat, 12 Oct 2024 05:01 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 12 Oct 2024 05:01 PM IST
सार

थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पति अमित पटेल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर ली है। छापेमारी कर अमित को गिरफ्तार भी कर लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Woman murdered in Bettiah, stabbed him to death with a sharp weapon; Bihar Police, Bihar Crime
सरिता देवी और अमित कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम चंपारण के बेतिया में एक महिला की हत्या कर दी गई। इस वारदात को किसी और ने नहीं उसके पति ने ही अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। इधर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बगहा पुलिस जिले के घेवहीया और तुनिहवा के बीच सुनसान सड़क पर हुई। मृत महिला की पहचान धनाहा थाना क्षेत्र के कठार गांव निवासी अमित कुमार के पत्नी सरिता देवी (35) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि नवरात्रि की नवमी की रात आरोपी पति ने मेला दिखाने के बहाने अपने पत्नी को सुनसान जगह पर ले गया और उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या के एक दिन पहले वह अपनी पत्नी को उसके मायके यूपी के रामकोला से लेकर आया था।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर राहगीरों ने जब सड़क के किनारे शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर छानबीन करने मे जुट गई। हालांकि, घंटो मशक्कत के बाद पुलिस ने शव की पहचान कर ली। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सरिता देवी के गले और पेट पर धारदार हथियार से गहरे जख्म हैं। सनकी पति ने पेट पर दो बार वार किया। जब तक उसकी मौत नहीं हुई तब तक वह वार करते रहा। घटना के बाद सरिता के मायके वालों रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


नौ साल पहले हुई थी दोनों की शादी
परिजनों का कहना है कि सरिता और अमित की शादी नौ साल पहले हुई थी। शादी के बाद दोनों का दाम्पत्य जीवन सुखमय चल रहा था। इसके बाद सरिता के दो बच्चे भी हुए। इनकी उम्र लगभग आठ और छह साल है। कुछ साल बाद दोनों के आपसी संबंध खराब हो गए। अमित पति नशा करने लगा, जिसे पत्नी रोकना चाहती थी। इसी बात पर दोनों के बीच में संबंध खराब हो गया। इसके बाद अमित ने सरिता को दो बार जान से मारने की कोशिश की लेकिन दोनों बार वह बच गई। हालांकि तीसरी बार पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल गया था, तब सरिता ने ही कराई थी बेल
2021 में भी आरोपी अमित कुमार अपनी पत्नी की हत्या की कोशिश में जेल गया था। एक साल जेल में रहने के बाद पत्नी ने ही उसकी बेल कराई थी। साल 2022 से आरोपी मुंबई में रह रहा था जबकि महिला अपने मायके में रहती थी। शुक्रवार को अपने परिवार के साथ पत्नी को विदा कर बगहा लाया था, प्लानिंग करके हत्या कर दी। पूर्व मे जब उसने उसकी गर्दन पर हमला किया था जिसमें महिला बच गई थी। इस घटना में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए अमित को जेल भेज दिया था। इसी बीच कई दफा अमित ने जेल से सरिता के पास खबर भेजवाया और जेल से छुड़ाने की बात कही। इधर थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पति अमित पटेल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने अमित को गिरफ्तार भी कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed