फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Woman gives birth to three children together in Gopalganj, all are healthy; Read the full news

Bihar News: वसंत पंचमी के दिन महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म, सभी स्वस्थ हैं; पढ़िए पूरी खबर

Mon, 03 Feb 2025 06:05 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 03 Feb 2025 06:05 PM IST
सार

Gopalganj News: सदर अस्पताल की प्रसूति वार्ड में कार्यरत जीएनएम रंजना ने बताया कि एक महिला जो भोरे इलाके की निवासी है। जिन्होंने तीन बच्चों को जन्म दिया है इसमें दो लड़की और एक लड़का शामिल है। तीनों स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Woman gives birth to three children together in Gopalganj, all are healthy; Read the full news
वसंत पंचमी के दिन तीनों का जन्म हुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के सदर अस्पताल में एक गर्भवती महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। फिलहाल तीनों बच्चे स्वस्थ है। वजन कम होने के कारण उसे एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है जिसका इलाज डॉक्टर के देखरेख में चल रहा है। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि जिले के भोरे प्रखंड के डोमनपुर गांव निवासी अजय सिंह की पत्नी ममता  देवी को सोमवार प्रसव पीड़ा हुआ। प्रसव पीड़ा के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां महिला ममता ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। तीनों बच्चों की जीएनएम रंजना द्वारा डिलीवरी कराया गया। जन्म लेने वाले बच्चों में दो लड़की और एक लड़का शामिल है। डॉक्टरों के अनुसार] तीनों बच्चे स्वस्थ्य व सुरक्षित हैं। घर में एक साथ दो बेटी व एक बेटा के आने से खुशी का माहौल है। फिलहाल महिला द्वारा एक साथ तीन बच्चों को जन्म देने की खबर लोग में चर्चा बनी हुई है।
विज्ञापन


 सदर अस्पताल की प्रसूति वार्ड में कार्यरत जीएनएम रंजना ने बताया कि एक महिला जो भोरे इलाके की निवासी है। जिन्होंने तीन बच्चों को जन्म दिया है इसमें दो लड़की और एक लड़का शामिल है। तीनों स्वस्थ है। महिला सोमवार की सुबह आई थी। इसे प्रसव पीड़ा हुआ था। करीब आधा-आधा घंटा के अंतराल पर तीनों बच्चों का प्रसव हुआ है। फिलहाल एक साथ परिवार में तीन बच्चों की किलकारी गूंजने से बच्चे की मां ममता और उसके पिता अजय सिंह, बड़ी मां के अलावा उसका परिवार काफी खुश हैं। बता दें कि किसी महिला को जुड़वा बच्चे होना अब सामान्य मामला माना जाता है। लेकिन, एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। तीनों बच्चे और मां पूरी तरह से स्वस्थ है। जीएनएम ने बताया कि एक साथ तीन बच्चों का जन्म देने की घटनाएं हजारों में एक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed