{"_id":"68715657e1a8f7da7a0bb4cc","slug":"bihar-news-woman-attacked-on-charges-of-witch-purnea-bihar-police-investigation-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : डायन के आरोप में फिर हमला, महिला पर बरसाए ईंट-पत्थर; घर में छिपकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : डायन के आरोप में फिर हमला, महिला पर बरसाए ईंट-पत्थर; घर में छिपकर बचाई जान
Fri, 11 Jul 2025 11:52 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 11 Jul 2025 11:52 PM IST
सार
Bihar : बिहार में एक महिला के साथ कुछ लोगों ने जमकर मारपीट की है। महिला किसी तरह दूसरे के घर में छिपकर अपनी जान बचाने की कोशिश की, तब बड़ी मुश्किल से उकी जान बच पाई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्णिया में अंधविश्वास का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में मुफस्सिल थाना अंतर्गत टेटगामा में डायन का आरोप लगाकर पांच व्यक्तियों की जलाकर हत्या करने के मामले के बाद अब मीरगंज थाना अंतर्गत रंगपूरा दक्षिण पंचायत के कजरा में डायन होने के आरोप में महिला मीरा देवी पर लगभग 6-7 की संख्या में लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। मीरगंज थाना में इस बाबत मामला दर्ज किया है। यह घटना मीरगंज थाना अंतर्गत रंगपूरा दक्षिण पंचायत के कजरा गांव की है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि महिला पर डायन होने का आरोप लगाकर दबंगों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। पीड़ित महिला रंगपुरा दक्षिण पंचायत के कजरा वार्ड 13 की निवासी मीरा देवी ने बताया कि 10 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे गांव के ही प्रमोद साह अपने पांच सहयोगियों के साथ उनके घर पहुंचे और डायन कहकर गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद हमलावरों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए उन्हें घर से बाहर निकलने को कहा। भय के कारण खुद को घर में बंद कर लिया और तत्काल मीरगंज थाना को सूचना दी।
विज्ञापन
घटना के संबंध में मीरगंज थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है। पीड़िता के आवेदन पर प्रमोद साह सहित कुल छह व्यक्ति पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच-पड़ताल की जा रही है। पूर्णिया जिला में टेटगामा के बाद अब कजरा में इस घटना से साबित कर दिया है कि पूर्णिया के ग्रामीण इलाके के कुछ लोग अभी भी अंधविश्वास में जी रहे हैं। इसके लिए प्रशासन को जागरूकता अभियान चलाने की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन