फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Woman and teenager die due to Indian krait snake bite, woman had come to take compassionate job

नौकरी से पहले आई मौत : मां की जगह अनुकंपा नौकरी लेने छत्तीसगढ़ से आई थी बेटी; एक मकान में दो की सांप ने ली जान

Thu, 12 Sep 2024 06:38 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 12 Sep 2024 06:38 PM IST
सार

Bihar News : किस्मत को नहीं मंजूर था या बदकिस्मती ज्यादा बुलंद थी। मां की मौत हुई। अनुकंपा की नौकरी के लिए बेटी छत्तीसगढ़ से आई और यहां उसे सांप ने काट लिया। करैत सांप ने उसके साथ उसी मकान में रह रहे एक किशोर की भी जान ले ली।

विज्ञापन
Bihar News : Woman and teenager die due to Indian krait snake bite, woman had come to take compassionate job
घर पर पहुंचे आसपास के लोग। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

औरंगाबाद में बरसात के मौसम में विषधरों का प्रकोप बढ़ा हुआ है। आए दिन जिले के किसी न किसी हिस्सें से सर्पदंश के मामले सामने आ रहे हैं। सर्पदंश की बढ़ती घटनाओं के बीच शहर में दो लोगों की मौत हो गई। घटना शहर के वार्ड नंबर 31 स्थित सोन कॉलोनी की है, जहां एक विषैले करैत सांप ने कमरे में सोई एक 34 वर्षीय महिला को काटने के बाद दूसरे कमरे में जाकर एक 15 वर्षीय किशोर को भी डस लिया। सर्पदंश से महिला और किशोर दोनों की मौत हो गई। मृत महिला की पहचान छत्तीसगढ़ राज्य के बलरामपुर जिले के चांदो थाना क्षेत्र के इदरी कला गांव निवासी गधेल राम की पत्नी रविता देवी के रूप में की गई है। वहीं किशोर की पहचान सोन कॉलोनी स्थित सुभाष वैध के पुत्र कृष्णा वैध के रूप में की गई है। मृतक कृष्णा वैध का पैतृक गांव हंसपुरा थाना क्षेत्र के बड़ोखर है।

विज्ञापन


तीन महीने पूर्व हुई थी मां की मौत 
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि मृतका मां की मौत के बाद अनुकंपा के आधार पर नौकरी के लिए एक सप्ताह पहले अपने जॉब से संबंधित कागजात तैयार कराने औरंगाबाद आई थी। गुरुवार को मृतका की छोटी बहन पिंकी कुमारी ने बताया कि उसकी मां टुनिया देवी सिंचाई विभाग में जॉब करती थी और सोन कॉलोनी क्वार्टर में रहती थी। तीन महीने पूर्व उसकी मां की बीमारी से मौत हो गई थी। एक सप्ताह पूर्व पिंकी अपनी बहन रविता और जीजा गधेल राम के साथ औरंगाबाद अपने जॉब से संबंधित कागजात तैयार कराने औरंगाबाद आई थी। इसी दौरान सर्पदंश से मौत हो गई। सर्पदंश घटना की घटना के बाद दोनों मृतकों के परिजन स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज कराए और पोस्टमार्टम कराए बगैर शवों को लेकर अपने-अपने घर चले गए। घटना के बाद दोनों के परिवार में हाहाकार मचा है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed