{"_id":"6486d70af39846ea9e0bc295","slug":"bihar-news-wife-tries-to-kill-husband-by-burning-him-alive-in-muzaffarpur-was-making-reels-by-taking-selfies-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : सेल्फी में ऐसा खतरा; पति को आकर्षक तस्वीर के नाम पर पेड़ से बांधा, लाचार देख किरोसिन तेल से लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : सेल्फी में ऐसा खतरा; पति को आकर्षक तस्वीर के नाम पर पेड़ से बांधा, लाचार देख किरोसिन तेल से लगाई आग
Mon, 12 Jun 2023 01:57 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 12 Jun 2023 01:57 PM IST
सार
Selfie Poses : सेल्फी के चक्कर में जान गंवाने की खबरें तो खूब पढ़ी गई हैं, लेकिन इसके बहाने मर्डर की ऐसी प्लानिंग पहली बार दिखी। महिला ने पति को आकर्षक तस्वीर के नाम पर पेड़ से बांध दिया। वह खुशी-खुशी तैयार हो गया। फिर, जो हुआ- जीवनभर नहीं भूल सकेगा।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत मरीज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में एक पत्नी ने मोबाइल फोन से सेल्फी लेने का बहाना कर अपने पति को पेड़ से बांध केरोसिन तेल छिड़ककर लगा दिया। गनीमत रही कि आसपास के लोग धधकते आग को देखकर उधर दौड़ पड़े और उसकी जान बचा दी। फिलहाल आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत वासुदेवपुरसराय पंचायत के एक गाँव का है।
ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल
स्थानीय लोगों ने आग से झुलसते व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और घटना की पूरी जानकारी साहेबगंज पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आई और जांच पड़ताल के साथ साथ स्थानीय लोगों की मदद से घायल तक पहुँची । स्थिति को गंभीर देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिबगंज से घायल को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। जहां घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है। पीड़ित व्यक्ति साहेबगंज थाना के देवसर गांव निवासी 22 वर्षीय शंभू कुमार है।
स्थानीय लोगों ने आरोपित पत्नी को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले
स्थानीय लोगों का कहना है कि शम्भू की शादी गिजास गांव निवासी छोटी के साथ पिछले साल जून में हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ही किसी न किसी बात को लेकर दोनों में हमेशा झगड़ा होते रहता था। सोमवार को बात-बात में ही छोटी शम्भू को पेड़ के पास ले गई और बहलाते हुए उसे पेड़ से बांध दिया। अच्छी तरह से बांधने के बाद छोटी से मुकेश पर केरोसिन तेल डालकर आग लगा दिया। आग लगते ही मुकेश की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग उधर दौड़ पड़े। फिर किसी तरह आग बुझाकर मुकेश को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पत्नी मुझे मारना चाहती है
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल मुकेश का बयान दर्ज की। पुलिस को दिए गए फर्द बयान में मुकेश ने कहा कि
हमारी पत्नी ही मुझे मारना चाहती है। मोबाइल से सेल्फी लेने के बहाने पहले पेड़ से बांध दिया और फिर केरोसिन तेल छिड़ककर आग लगा दिया। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों ने देखा और मुझे बचा लिया अन्यथा मैं झुलस कर वहीं मर जाता। फर्द बयान के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपित पत्नी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। साहेबगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि बासुदेवपुर सराय पंचायत के एक गांव का यह मामला है जहां पति जलने से गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे इलाज के लिए स्थानीय लोगों के सहयोग से मेडिकल कॉलेज भेजा गया है पति के फर्द बयान पर पत्नी को गिरफ्तार किया गया है घायल पति ने पत्नी पर आरोप लगाया है कि जलाकर जिंदा मार देने की कोशिश की थी पुलिस पूरे मामले में अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है । वहीं आरोपी महिला को भी गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।