फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Wife murdered her husband in love affair with Nepali boyfriend in vaishali.bihar police.

Murder in Love Affair : नेपाली बॉयफ्रेंड के चक्कर में पत्नी ने पति की करवाई हत्या, ऐसे खुला राज

Sat, 06 Jan 2024 12:28 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 06 Jan 2024 12:28 AM IST
सार

Bihar : पति के रहते एक औरत नेपाली युवक से प्यार करने लगी। पागलपन वाले इस प्यार में उस औरत ने न सिर्फ वफादारी की दहलीज को पार किया बल्कि उसने अपने पति के हत्या की पटकथा भी लिख डाली। अब वह औरत अपने प्रेमी और दो अन्य सहयोगियों के साथ सलाखों के पीछे है। 

विज्ञापन
Bihar News : Wife murdered her husband in love affair with Nepali boyfriend in vaishali.bihar police.
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के क्षेत्र राघोपुर में 8 दिसंबर को अपराधियों ने सरकारी स्कूल के नाइट गार्ड को गोली मार कर घायल कर दिया था। इलाज के दौरान उनकी पटना में मौत हो गई। घायल गार्ड राघोपुर प्रखंड के रुस्तमपुर गांव निवासी सूर्यवंशी राय के बेटे जितेंद्र कुमार (36) थे। इस मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी समेत चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पटना में हुए थे नैना चार 
 एक समय जितेन्द्र कुमार अपनी पत्नी रेखा देवी के साथ पटना के कच्ची दरगाह में रहते थे। इस दौरान रेखा की मुलाकात पटना से बिदुपुर तक बनने वाले 6 -लेन पुल में काम करने वाले एक नेपाली मजदूर पांडव साफी से हो गई। धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी, लेकिन कहते हैं कि इश्क छिपाने से छिपता नहीं है।  इसलिए एक दिन जितेन्द्र को भी इस बात की जानकारी हो गई। अब पति-पत्नी के बीच पांडव साफी के आ जाने की वजह से जितेन्द्र और रेखा में अक्सर विवाद होने लगा। फिर एक दिन जितेन्द्र ने पटना छोड़ दिया और वैशाली आ गया ताकि पांडव साफी से छुटकारा मिल जाय।
विज्ञापन


पटना से लौटकर बन गया सरकारी स्कूल का गार्ड 
 वैशाली आने के बाद जितेन्द्र ने राघोपुर रुस्तमपुर ओपी क्षेत्र के रुस्तमपुर में स्थित एक सरकारी स्कूल के गार्ड के रूप में काम करने लगा। पटना से वैशाली आ जाने के बाद भी रेखा और पांडव का प्रेम कम नहीं हुआ। दोनों अक्सर मिलते भी थे लेकिन यह मिलन अब काफी नहीं था। इसलिए रेखा और पांडव साफी ने पति रूपी कांटे को हमेशा हमेशा के लिए खत्म करने की योजना बना डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


8 दिसंबर को जितेन्द्र पर हुआ था हमला 
 रेखा और पांडव साफी ने योजना बनाकर जितेन्द्र की हत्या करने के लिए जाल बिछाया और 8 दिसंबर को जब जितेन्द्र स्कूल में सोने गये, इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उनपर अचानक फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस घटना में वह घायल हो गये। पुलिस ने अब पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिसम का कहना है कि जितेन्द्र की पत्नी रेखा देवी अपने नेपाली बॉयफ्रेंड पांडव साफी अपने दो सहयोगियों के साथ मिलकर जितेन्द्र की हत्या कर दी। पांडव साफी नेपाल के टोपा चककला का रहनेवाला है, जबकि उसका दो साथी राहुल कुमार और कवि कुमार रुस्तमपुर का रहने वाला है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, पांच मोबाइल और घटना में शामिल मोटरसाइकिल को बरामद किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed