फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Ward member's son murdered in Saran, youth from same village shot him in the chest.

Bihar News : सारण में वार्ड सदस्य के बेटे की दिनदहाड़े हत्या, गांव के ही युवक ने सीने में दागी गोली

Sat, 27 Jul 2024 01:27 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 27 Jul 2024 01:27 PM IST
सार

सारण में दिनदहाड़े वार्ड सदस्य के बेटे की हत्या से हड़कंप मच गया। परिजनों का कहना है कि गांव का एक युवक हालचाल पूछते हुए पास आया और सोनू को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। 

विज्ञापन
Bihar News: Ward member's son murdered in Saran, youth from same village shot him in the chest.
सोनू की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारण में अपरधी बेखौफ हो चुके हैं। एक दिन पूर्व मसरख थाना क्षेत्र में ट्रक ड्राइवर को गोली मारी गई थी।  आज बनियापुर थाना क्षेत्र के रजौली गांव की महिला वार्ड सदस्य के बेटे को गोली मार कर मौत के घाट उतार देने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि गांव के धूमल की साठ गांठ अपराधियों से है और पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर धूमल और सोनू के बीच विवाद चल रहा था। इसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान बनियापुर थाना क्षेत्र के रजौली गांव निवासी अरविंद सिंह के 25 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार सिंह के रूप में हुई है। साेनू की मांबनियापुर प्रखंड अंतर्गत कामता पंचायत के वार्ड नंबर - 14 की वार्ड सदस्य हैं।
विज्ञापन


हालचाल पूछने के बाद मार दी गोली
परिजनों का कहना है कि रजौली गांव के अरविंद सिंह अपने दो पुत्र चंदन और सोनू के साथ अपने खेत में काम करने जा रहे थे। तभी गांव का ही धूमल नाम का युवक आया और सोनू से हाल चाल पूछते हुए कट्टा निकाल कर गोली मार दिया। हालांकि बीच बचाव करने गए सोनू के भाई और पिता पर भी फायरिंग करते हुए घटना को अंजाम देकर आराम से फरार हो गया। हालांकि, दोनों बाल-बाल बच गए। इसके बाद दोनों ने घायल सोनू को लेकर रेफरल अस्पताल बनियापुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इधर, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलीस बोली- जमीन विवाद में हत्या हुई है
सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने बताया कि पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर खेत पटवन के दौरान स्थानीय रजौली गांव निवासी जयमंगल सिंह के पुत्र  रोहित कुमार के द्वारा इसी गांव के अरविंद सिंह के 25 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार को गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। हालांकि उक्त सूचना मिलने पर बनियापुर थाने की पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल पहुंच कर घटना की जांच किया गया। वही जांच के दौरान घटना स्थल से एक फायर बुलेट बरामद किया गया है। बनियापुर थाना द्वारा नामजद प्राथमिकी दर्ज कर अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए टीम बनाई जा रही है। साथ ही FSL टीम एवं जिला स्तरीय टीम को घटना स्थल का निरीक्षण के लिए बुलाया गया है। गांव में पुलिस टीम द्वारा भ्रमण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed