{"_id":"64d4691617bce36028030f53","slug":"bihar-news-ward-councilor-was-shot-dead-by-criminals-in-nalanda-bihar-police-nitish-kumar-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar news : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृहजिला में अपराधियों का कहर, वार्ड पार्षद की गोली मारकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar news : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृहजिला में अपराधियों का कहर, वार्ड पार्षद की गोली मारकर की हत्या
Thu, 10 Aug 2023 10:05 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 10 Aug 2023 10:05 AM IST
सार
Bihar news : बुधवार की देर शाम अपराधियों ने वार्ड पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों का कहना है कि घटनास्थल से उनका बाइक और मोबाइल भी गायब है। घटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृहजिला नालंदा की है।
विज्ञापन
वार्ड पार्षद रौशन पासवान का प्रोफाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नालंदा में अपराधियों ने वार्ड पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों का कहना है कि मृतक वार्ड पार्षद के संबंध में किसी ने फोनकर उनके घायल होने की जानकारी दी। जब अस्पताल पहुंचे तो वहां उनकी लाश पड़ी थी। घटना निर्माणाधीन बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन के भागन बीघा ओपी अंतर्गत 17 नंबर के समीप की है। मृतक हरनौत थाना क्षेत्र अंतर्गत नियामतपुर गांव निवासी स्वर्गीय सुरागम पासवान के पुत्र रोशन पासवान (32) हैं। परिजन परशुराम पासवान का कहना है कि उन्हें सूचना मिली कि रोशन पासवान गंभीर रूप से जख्मी हैं। सूचना मिलते ही हमलोग अस्पताल पहुंचे जहां उनका शव पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
घटना का कारण स्पष्ट नहीं
परिजनों का कहना है कि मृतक हरनौत प्रखंड के नियामतपुर गांव के वार्ड नंबर 17 का वार्ड पार्षद था। परिजनों ने यह भी कहा कि वह कहां जा रहा था यह उन लोगों को भी नहीं पता है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
भागन बीघा ओपीअध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि डायल 112 की गाड़ी पर सवार पुलिसकर्मी को सूचना मिली कि सड़क किनारे 17 नंबर के समीप एक युवक जख्मी हालत में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस उक्त स्थल पर पहुंची और उस घायल युवक को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पॉकेट में मिले पहचान पत्र के आधार पर युवक की पहचान वार्ड पार्षद रौशन पासवान के रूप में की गई। फिर पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का यह भी कहना है कि परिजनों के द्वारा अभी आवेदन नहीं दिया गया है। उनलोगों के द्वारा जो भी आवेदन प्राप्त होगा, जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन