{"_id":"65376dec68a8efd80600e615","slug":"bihar-news-vulgar-dance-on-obscene-songs-before-immersion-of-durga-idol-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पहले अश्लील गानों पर हुआ फूहड़ डांस, पुलिस-प्रशासन भी रहा मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पहले अश्लील गानों पर हुआ फूहड़ डांस, पुलिस-प्रशासन भी रहा मौजूद
Tue, 24 Oct 2023 12:40 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 24 Oct 2023 12:40 PM IST
सार
Bihar News: मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन से पहले ही दिन रविवार अष्टमी तिथि रात में अश्लील गानों पर पूरी रात फूहड़ डांस किया गया। मामला हाजीपुर जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर महनार थाना अंतर्गत महनार रेलवे स्टेशन से ठीक सटे गांव चमरहरा का है।
विज्ञापन
अश्लील गानों पर हुआ फूहड़ डांस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'पतली कमरियां जिंदगी भर रहीं ये राजा जी', 'सारे लड़कों की कर दो शादी, एक को कुंवारा रखना', 'नाचे आइल बारी बराती में, गोली चलेगा यहां राती में', बिहार के हाजीपुर से चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां नवरात्र पुजा के साथ ही पूजा पंडाल में ही पूजा समिति के लोगों ने अश्लील और फूहड़ डांस का मंच सजा दिया।
विज्ञापन
पूरा मामला हाजीपुर जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर महनार थाना अंतर्गत महनार रेलवे स्टेशन से ठीक सटे गांव चमरहरा का है। चमरहरा गांव में दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया जाता है। इस बार भी आयोजन किया गया था। पूजा स्थल पर भव्य पंडाल भी बनाया गया, संस्कृति कार्यक्रम के लिए मंच सजाए गए थे। मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। हालांकि, दशहरा खत्म नहीं हुआ और पूजा पंडाल में ही मंच से अश्लील परोसा गया। मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन से पहले ही दिन रविवार अष्टमी तिथि रात में अश्लील गानों पर पूरी रात फूहड़ डांस किया गया है।
विज्ञापन
हैरत की बात यह है कि दिन में अष्टमी तिथि को पूजा किए और रात होते ही मंच पर अश्लील गानों पर फूहड़ डांस से सजाए गए। जिला प्रशासन द्वारा दुर्गा पूजा पंडाल में अश्लील गाने, तेज साउंड सिस्टम और शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए लोगों को निर्देश दिया गया था। लेकिन यहां तो सब उल्टा दिख रहा है। न अपना पुलिस और प्रशासन का डर है, बेखौफ होकर अश्लील गानों पर पूरी रात फूहड़ डांस हुआ।
विज्ञापन
अब वीडियो अश्लील डांस का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सवाल यह भी है कि हर पूजा पंडाल पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई थी तो क्या पुलिस और मजिस्ट्रेट की देखरेख में अश्लील डांस महनार में करवाया गया।