फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Vinay Kumar new DGP of Bihar government IPS Transfer patna news

IPS Transfer : सरकार ने आलोक राज को हटाकर विनय कुमार को बनाया डीजीपी, कार्यकाल के बाद भी बने रहेंगे पद पर

Fri, 13 Dec 2024 08:26 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 13 Dec 2024 08:26 PM IST
सार

Bihar : बिहार के डीजीपी आलोक राज को हटा कर अब विनय कुमार को  डीजीपी बना दिया है। वह 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

विज्ञापन
Bihar News : Vinay Kumar new DGP of Bihar government IPS Transfer patna news
नए डीजीपी विनय कुमार और पूर्व डीजीपी अलोक राज। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के पुलिस महकमें में फिर एक बदलाव किया गया है। बिहार सरकार ने डीजीपी पद से आलोक राज को हटाकर विनय कुमार को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। गृह विभाग ने शुक्रवार की देर शाम इसकी अधिसूचना जारी की है। विनय कुमार अब तक पुलिस भवन निर्माण निगम के डीजी के पद पर तैनात थे।

विज्ञापन


दो साल के बाद भी बने रहेंगे डीजीपी 
अधिसूचना के तहत नियमतः विनय कुमार को अगले दो साल तक के लिए बिहार का डीजीपी बनाया गया है। लेकिन उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार वह दो साल के बाद भी डीजीपी के पद पर बने रहेंगे। राज्य सरकार ने मौजूदा डीजीपी आलोक राज को पुलिस भवन निर्माण निगम में भेज दिया है। राज्य सरकार ने मौजूदा डीजीपी आलोक राज को पुलिस भवन निर्माण निगम में भेज दिया है। वह निगम के डीजी के साथ-साथ सीएमडी बनाये गये हैं। आलोक राज 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। 
विज्ञापन


राजबिंदर सिंह भट्टी के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद आलोक राज बने थे डीजीपी 
डीजीपी राजबिंदर सिंह भट्टी के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के कारण यह पद खाली हुआ था। इसके बाद आलोक राज को 30 अगस्त 2024 को बिहार का डीजीपी बनाया गया था। हालांकि उस समय भी विनय कुमार का नाम डीजीपी पद के लिए सबसे आगे माना जा रहा था, लेकिन बिहार सरकार ने आलोक राज को डीजीपी की जिम्मेदारी दी थी। अब साढे तीन महीने में ही उनकी छुट्टी कर दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जितेंद्र सिंह गंगवार बने निगरानी के डीजी
बिहार सरकार ने डीजी स्तर के एक और पदाधिकारी की पोस्टिंग की है। जितेंद्र सिंह गंगवार को निगरानी का डीजी बनाया गया है। उन्हें नागरिक सुरक्षा के डीजी का अतिरिक्त प्रभाव भी सौंपा है। जिंतेन्द्र सिंह गंगवार पुलिस मुख्यालय में एडीजी हेडक्वार्टर हुआ करते थे। उनके प्रमोशन के बाद कुंदन कृष्णनन को उस पद पर तैनात किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed