फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Village rocked by gunfire, 48-year-old man brutally murdered in Khagaria

Bihar News: गोलियों की गूंज से दहला गांव, खगड़िया में 48 वर्षीय व्यक्ति की निर्मम हत्या

Sat, 14 Jun 2025 02:46 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,खगड़िया Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 14 Jun 2025 02:46 PM IST
सार

बिहार के खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी ठाठा पंचायत में शुक्रवार देर रात एक अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अनिल यादव (उम्र लगभग 45-50 वर्ष), पिता नंदन यादव, के रूप में हुई है।
 

विज्ञापन
Bihar News: Village rocked by gunfire, 48-year-old man brutally murdered in Khagaria
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी ठाठा पंचायत वार्ड संख्या 9 में शुक्रवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात अपराधियों ने घर से कुछ दूरी पर बासा पर सो रहे अनिल यादव (उम्र 45-50 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान नंदन यादव के पुत्र के रूप में हुई है।
विज्ञापन


ताबड़तोड़ मारी गईं चार गोलियां
सूत्रों के अनुसार, अनिल यादव को बेहद करीब से चेहरे पर चार गोलियां मारी गईं। गोली की आवाज सुनकर जब तक परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो चुके थे। परिजनों ने पाया कि अनिल यादव खून से लथपथ पड़े थे और उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। हत्या की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। माहौल तनावपूर्ण हो गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और इलाके में गश्ती बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  विमान हादसे में बाल-बाल बचा बिहार का मेडिकल स्टूडेंट, मां को बताया कैसे बची जान
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में जुटी टीम
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन, सदर इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह, और मानसी थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेजा और घटनास्थल से कुछ अहम साक्ष्य और कारतूस के खोखे बरामद किए हैं। फिलहाल हत्या के पीछे का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस पुरानी रंजिश, संपत्ति विवाद या अन्य निजी विवाद के पहलुओं पर जांच कर रही है। अपराधियों की पहचान के लिए विशेष टीम गठित की गई है, और जल्द ही मामले के खुलासे का दावा किया जा रहा है। गौरतलब है कि मानसी थाना क्षेत्र में यह दूसरी बड़ी हत्या है। इससे पहले 31 मई 2025 को अमनी गांव में ससुराल आए सुरेंद्र यादव की भी गोली मारकर हत्या की गई थी। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed